एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में पहले चरण के लिए 181 नामांकन दाखिल, इतने उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पत्र पाए गए वैध

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में पहले चरण के मतदान के लिए 110 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाया गया है. पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान होने हैं.

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीट के लिए दाखिल कुल 181 में से 110 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को जांच के बाद वैध पाए गए. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के अनुसार नागपुर में दाखिल 53 नामांकन में से 26 वैध पाए गए.

कितने नामांकन पाए गए वैध?
सीईओ कार्यालय ने कहा कि भंडारा-गोंदिया में 40 नामांकन पत्रों में से 22 वैध पाए गए, गढ़चिरौली-चिमूर में सभी 12 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, चंद्रपुर में 35 में से 15 और रामटेक में 41 में से 35 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है. विदर्भ क्षेत्र की सभी पांच लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा.

गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई है. पहले चरण के लिए मैदान में प्रमुख उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (दोनों बीजेपी) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर हैं. पहले चरण में नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (एससी) के लिए मतदान होगा.

किसने कहां से भरा नामांकन?
पांच में से चार निर्वाचन क्षेत्रों में, बीजेपी और कांग्रेस में सीधी लड़ाई हो सकती है. जबकि रामटेक में यह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सबसे पुरानी पार्टी के बीच वर्चस्व की लड़ाई है. गडकरी नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार लोकसभा जाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां आरएसएस का मुख्यालय है.

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारने का फैसला किया है. चंद्रपुर में महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर के बीच भी सीधी लड़ाई बनती दिख रही है. विशेष रूप से, चंद्रपुर एकमात्र सीट थी जिसे कांग्रेस महाराष्ट्र में 2019 के आम चुनावों में जीतने में कामयाब रही थी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र में RPI-A को सीट न मिलने से रामदास अठावले नाराज, कहा- 'महायुति के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget