एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'उद्धव ठाकरे से गठबंधन का सवाल ही नहीं, लेकिन...', देवेंद्र फडणवीस के बयान ने मचाई सियासी हलचल

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस बार 40 का रिकॉर्ड टूटेगा. चुनावी गणित नहीं चुनावी केमिस्ट्री काम करेगी और सभी दावे गलत साबित होंगे.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले महाराष्ट्र में नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा और चढ़ गया है. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी का शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट के साथ समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता है, हालांकि उन्होंने राज ठाकरे के मनसे के साथ सीट शेयरिंग की संभावना से इनकार नहीं किया.

एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में जो काम अब हो रहे हैं, वे 20 साल पहले होने चाहिए थे. उन्होंने कहा, "एक बड़ा काम दिखा दीजिए जो उद्धव ठाकरे ने किए. हमने बुलेट ट्रेन पर बुलेट की तरह काम किया, उद्धव ने रोका."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी-शिंदे नीत शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) गठबंधन के बीच राज्य की 80 प्रतिशत सीटों के लिए सहमति बन गई है. इस बार बीजेपी सीटों का रिकॉर्ड तोड़ेगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में फडणवीस ने स्पष्ट किया कि चुनाव मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. राज ठाकरे के मनसे के साथ गठबंधन की संभावना पर बीजेपी नेता ने कहा कि उनसे बातचीत नहीं चल रही है, लेकिन "गठबंधन से इनकार भी नहीं है". उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी सीएम की कुर्सी पर दावा नहीं करेगी. चुनाव के बाद हालत देखकर फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी एमवीए गठबंधन से जो आना चाहें उनका स्वागत है.

शिंदे सरकार के विकास कार्यों के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि धारावी में 2011 के बाद बसे ऐसे लोगों को भी सरकार घर देगी जो पात्र नहीं हैं. उन्होंने कहा कि रेस कोर्स की कुछ जमीन पर देश का सबसे बड़ा सेंट्रल ग्रीन पार्क बनेगा जो 300 एकड़ में होगा. मुंबई-एमएमआर क्षेत्र में 375 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बन रहा है.

चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी से इनकार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि "हिसाब इसलिए मिल रहा है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा सरकार लेकर आई थी". भाजपा की कोशिश चुनाव में काला धन रोकने की थी.

फडणवीस ने कहा कि बीजेपी ईडी नहीं काम के भरोसे राजनीति करती है. गरीब जानता है कि पीएम मोदी ही उनका भला कर सकते हैं. महाराष्ट्र में 'मोदी 360 डिग्री' का ब्रांड है. राज्य के हर तबके पर पीएम मोदी का असर है. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस बार 40 का रिकॉर्ड टूटेगा. चुनावी गणित नहीं चुनावी केमिस्ट्री काम करेगी और सारे चुनावी पंडित इस बार गलत साबित होंगे.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन को झटका? प्रकाश आंबेडकर ले सकते हैं ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget