एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'महाराष्ट्र को 12 दिनों तक बंधक बनाए रखा', अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा आरोप

Maharashtra News: अंबादास दानवे ने एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए भेजे गए निमंत्रण में उनका नाम नहीं था. वे सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के इच्छुक नहीं थे.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा में बहुमत के करीब होने के बावजूद बीजेपी ने मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं करके महाराष्ट्र को 12 दिनों तक बंधक बनाए रखा. विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य को नेतृत्व प्रदान करने में विफल रही. दानवे ने कहा कि बीजेपी के पास स्पष्ट जनादेश होने के बावजूद पार्टी ने राज्य को 12 दिन तक बंधक बनाए रखा. राज्य के समक्ष कई लंबित मुद्दे हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 23 नवंबर को घोषित परिणामों में, बीजेपी ने 132 सीट जीती थीं. इसके बाद शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट पर जीत हासिल की. विपक्षी शिवसेना यूबीटी ने 20, कांग्रेस ने 16 और एनसीपी (एसपी) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की. दानवे ने कहा कि इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं या वह बीजेपी को ब्लैकमेल कर रहे हैं.

शिंदे ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. दानवे ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शपथग्रहण समारोह के लिए सरकार की ओर से भेजे गए निमंत्रण में उनका नाम नहीं था. पिछली सरकार का नेतृत्व करने वाले शिंदे नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के इच्छुक नहीं थे. हालांकि, देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना विधायकों द्वारा शिंदे से सरकार में शामिल होने का आग्रह किए जाने के बाद वह सहमत हो गए.

देवेंद्र फडणवीस ने ली तीसरी बार सीएम पद की शपथ

बता दें कि सत्ता में दमदार वापसी करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. बीजेपी नीत ‘महायुति’ गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई. समारोह के तुरंत बाद, फडणवीस, शिंदे और पवार एक साथ दक्षिण मुंबई में स्थित राज्य सचिवालय मंत्रालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने नयी सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की और संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget