एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: सरकारी आवास छोड़ा, MLAs को छोड़ा लेकिन शरद पवार को नहीं छोड़ रहे उद्धव ठाकरे- बागी विधायक

Maharashtra Politics: गुलाबराव पाटिल ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर प्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है.कहा बागी विधायक अवसरवादी नहीं थे और उन्होंने पार्टी और अपने नेता के लिए सब कुछ किया है.

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शिवसेना के बागी विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने 52 विधायकों को छोड़ चुके हैं. लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. गुलाबराव पाटिल ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर प्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है. विधायक ने कहा कि बागी विधायक अवसरवादी नहीं थे और उन्होंने पार्टी और अपने नेता के लिए सब कुछ किया जब वे ऐसा करने की स्थिति में भी नहीं थे.

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी विधायकों के एक समूह की बगावत के कारण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है. गुलाबराव पाटिल भी बागी विधायकों के इस समूह में शामिल हैं.

Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट में अगर 16 विधायक नहीं देंगे वोट तो किसे मिलेगा बहुमत, यहां जानें

ये विधायक शिवसेना प्रमुख से एनसीपी और कांग्रेस के साथ संबंध तोड़ने का आग्रह कर रहे हैं. राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना के अलावा एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल है. गौरतलब है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में पार्टी के विधायकों के एक समूह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले बगावत कर दी थी. इसके बाद इन विधायकों को सूरत के होटल ले जाया गया था, जहां से विधायकों का यह समूह गुवाहाटी चला गया था.

विधायकों को किया संबोधित

गुलाबराव पाटिल ने गुवाहाटी में शिवसेना के अन्य बागी विधायकों को संबोधित करते हुए कहा उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास 'वर्षा' छोड़ दिया. साथ ही उन्होंने 52 विधायकों को भी छोड़ दिया लेकिन वह शरद पवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. आगे उन्होंने कहा हमें जो कुछ भी मिला है वह भी हमारे द्वारा किए गए बलिदानों के कारण है. हमने अपने घर का बलिदान दिया है. हम अवसरवादी नहीं हैं. 

उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से बातचीत करने की अपील की

उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायकों से मुंबई वापस लौटने और बातचीत करने की अपील की थी. पार्टी नेता संजय राउत की टिप्पणी के लिए कि पाटिल को उनकी पान की दुकान पर वापस भेजा जाएगा. बागी विधायक ने कहा जब समय आएगा मैं चूना लगाऊंगा.

ED Summons Raut: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को ED का दूसरा नोटिस, एजेंसी ने इस दिन पेश होने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget