एक्सप्लोरर

Maharashtra Gram Panchayat Elections: कांग्रेस, बीजेपी और NCP ने बड़ी जीत मिलने का किया दावा, जानें- किसने क्या कहा?

CM शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े एवं उद्धव ठाकरे नीत खेमे, शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP और कांग्रेस ने जीत मिलने के दावे किए हैं, जबकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं लड़े गए थे.

Maharashtra Gram Panchayat Elections: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अन्य दलों ने राज्य की अधिकतम ग्राम पंचायतों में जीत मिलने का मंगलवार को अलग-अलग दावा किया. यह इस साल जून में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद हुए पहला स्थानीय निकाय चुनाव है.

मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े एवं उद्धव ठाकरे नीत खेमे, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस ने जीत मिलने के दावे किए हैं, जबकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं लड़े गए थे.

राज्य में 7,682 ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को मतदान हुआ था और नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया कि पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवारों ने 2,482 सीट जीती हैं, जबकि शिंदे गुट ने 842 सीट पर जीत का दावा किया है.

NCP ने 1,215 सीट जीतने का दावा किया
NCP ने 1,215 सीट जीतने का दावा किया है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि उसकी पार्टी से सर्वाधिक 900 से अधिक सरपंच चुने गए हैं. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने कहा कि उसे 639 सीट मिली हैं.

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एमएसईसी) ने कहा कि चुनाव पैनल (इसमें राजनीतिक संबद्धता से परे उम्मीदवारों के समूह शामिल हैं) द्वारा लड़े गए थे, इसलिए आयोग किसी विशेष पार्टी द्वारा जीत हासिल किये गये क्षेत्र या सीट की संख्या बताने वाला आंकड़ा प्रदान नहीं करता.

उसने कहा, ‘‘7,682 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ, जिनके जरिए 65,996 सदस्यों का चुनाव होना था. विभिन्न स्थानीय कारणों की वजह से 14,028 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए.’’

699 गांव में सरपंचों को निर्विरोध चुना 
आयोग ने कहा, ‘‘राज्य के 7,619 गांवों में से 699 गांव में सरपंचों (ग्राम प्रधान) को निर्विरोध चुना गया है. बहरहाल, 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया था.’’

इससे पहले दिन में, बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने चुनाव परिणाम को पार्टी के लिए एक ‘‘ऐतिहासिक’’ जीत करार दिया था, जबकि कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बीजेपी पर चुनाव परिणामों के बारे में गलत प्रचार करने का आरोप लगाया.

Maharashtra: नवी मुंबई डेटा केंद्र के बाद PDG का दूसरे शहरों में होगा विस्तार, 30 करोड़ डॉलर निवेश की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget