एक्सप्लोरर

Maharashtra Gram Panchayat Election: चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद CM शिंदे का उद्धव पर तंज, कहा- 'MVA से कई गुना अधिक सीट...'

Maharashtra Gram Panchayat Election 2023: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों पर सीएम एकनाथ शिंदे ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘महायुति ने MVA से कई गुना अधिक सीटें जीतीं हैं.’

Maharashtra Gram Panchayat Election 2023 Result: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के कामकाज की बदौलत शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महायुति ने ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल की है. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने एक साल सरकार पर तंज कसने और आलोचना करने में ही बिता दिया. उन्होंने कहा, ‘‘महायुति ने महा विकास आघाडी से कई गुना अधिक सीटें जीतीं.’’ उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन अगले साल के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतेगा.

सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
सीएम शिंदे ने ग्राम पंचायत चुनावों में महागठबंधन की पर्याप्त सफलता पर प्रकाश डालते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्राम पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर सीएम ने इस सफलता का श्रेय विकास पर सरकार के फोकस और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं के पुनरुद्धार को दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, महागठबंधन सरकार ने आम नागरिकों, किसानों, उद्योगपतियों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को न्याय दिलाया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार अपनी उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करते हुए मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंची है.

बता दें, महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, बीजेपी और उनकी सहयोगी अजित पवार गुट की एनसीपी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. कई ऐसे जिले थे जहां से अजित पवार की एनसीपी ने चाचा शरद पवार को झटका दिया है और उससे ज्यादा सीटों पर जीत का झंडा फहराया है. बारामती में तो शरद पवार की एनसीपी की खाता भी नहीं खुल सका.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Gram Panchayat Election: बारामती में 'भतीजे' ने 'चाचा' को दिया झटका, खाता भी नहीं खोल पाई शरद पवार की एनसीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget