एक्सप्लोरर

Maharashtra: मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र सरकार ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर लिया ये फैसला

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ रेलवे परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये जारी किए. इससे क्षेत्र में रोजगार, निवेश और संपर्क को नई दिशा देगा.

17 सितंबर को मनाये जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति दिवस के पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. देवेंद्र फडणवीस सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ’ ब्रॉड-गेज रेलवे परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. 

उपमुख्यमंत्री व बीड जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने 15 सितंबर को यह घोषणा की. इससे परियोजना की कुल आवंटित राशि 2,091 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस कदम को बीड और मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

क्या है परियोजना की खास बातें?

परियोजना की मुख्य बातें बताते हुए कहा गया है कि यह रेलवे लाइन 261 किलोमीटर लंबी होगी जिसकी अनुमानित लागत 4,805 करोड़ रुपये है. कुल लागत का 50 प्रतिशत यानी 2,402 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी, जबकि शेष केंद्र सरकार से आएगा.

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस परियोजना को 150 करोड़ रुपये का नवीनतम आवंटन किया गया है. यह लाइन बीड, अहिल्यानगर, परली वैजनाथ और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ेगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति देगी.

परियोजना के महत्व पर अजित पवार का बयान

अजित पवार के अनुसार, यह रेल लाइन किसानों, छात्रों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी. इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार सृजित होंगे और संपर्क में सुधार होगा.

पवार ने कहा कि बीड जिले के संरक्षक मंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने हवाई अड्डा, सड़क और रेलवे सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी.

विकास और लोगों की उम्मीदें

इस मार्ग पर रेल सेवाओं का उद्घाटन 17 सितंबर को होगा, जिससे लाखों निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी. यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी.

बीड के साथ-साथ पूरे मराठवाड़ा में रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर खुलने की संभावना है. पवार ने कहा कि यह परियोजना बीड के विकास का एक नया अध्याय लिखेगी और आने वाले वर्षों में जिले की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget