एक्सप्लोरर

Maharashtra: पृथ्वीराज चव्हाण ने दी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई, कहा- पार्टी को मिलेगी नई ऊंचाई

महाराष्ट्र के पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी. कहा इस साल दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. मैं चाहता हूं कि खड़गे पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.

Prithviraj Chavan To Mallikarjun Kharge: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहले से पार्टी में मौजूद परामर्श प्रक्रिया (consultative process) को नया करेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने खड़गे को जीत की बधाई दी. कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने बुधवार को मतगणना के बाद घोषणा की कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में डाले गए 9,385 मतों में से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट मिले, साथ ही शशि थरूर को 1,072 वोट मिले. वहीं 416 मत अवैध घोषित किए गए.

पार्टी को मिलेगी नई ऊंचाई- चव्हाण
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, मुझे उम्मीद है कि खड़गे अपने चुनावी और प्रशासनिक अनुभव का इस्तेमाल कांग्रेस को मजबूत करने और नई ऊंचाइयों पर ले जाने में करेंगे. मुझे विश्वास है कि वह पार्टी में पहले मौजूद परामर्श प्रक्रिया में बदलाव करेंगे. उन्होंने आगे कहा, इस साल दो राज्यों में कई अनसुलझे मुद्दे हैं और विधानसभा चुनाव हैं. साथ ही 2024 की चुनौती भी है. मैं चाहता हूं कि खड़गे पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कई सालों के बाद हुआ. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी उत्साह जाहिर किया. चव्हाण सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे जिसमें आंतरिक चुनाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग की गई थी.

बालासाहेब थोराट ने दी बधाई
महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने भी खड़गे को शानदार जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी देश में अलोकतांत्रिक और सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने और उन्हें हराने के लिए मजबूत होगी. थोराट ने कहा कि सोनिया गांधी ने बहुत कठिन समय में पार्टी का नेतृत्व किया. आम लोगों की आवाज उठाई और अलोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए सभी कांग्रेसी आभारी हैं.

आगे उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा की निरंतर स्रोत हैं. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए विभाजनकारी और वर्चस्ववादी ताकतों के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू किया. सोनिया गांधी, राहुल के मार्गदर्शन में और खड़गेजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: 

Mumbai: मुंबई में साइकिल ट्रैक्स बनाना क्यों है मुश्किल? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget