एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण पर जो बयान दिया उसे...', उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का किस पर निशाना?

Maharashtra Assembly Election 2024: राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण के मुद्दे पर बयान दिया था. अब शिवसेना-यूबीटी का कहना है कि बीजेपी उनके बयान को एडिट करके फैला रही है.

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राहुल गांधी द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर अपनी राय जाहिर की जिसके बाद महाराष्ट्र में आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है. हालांकि कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना-यूबीटी यह आरोप लगा रही है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को एडिट कर वायरल किया गया. शिवसेना-यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा, ''राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसे एडिट करके पूरे देश में फैलाया गया है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.''

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''मैंने नाना पटोले का बयान नहीं सुना है लेकिन राहुल गांधी ने अमेरिका में जो बयान दिया, उसके एडिटेड वर्जन को पूरे देश में फैलाया गया है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन मुद्दा यह है कि आरएसएस हमेशा कहती है कि आरक्षण को खत्म करने की जरूरत है. यह सच है कि जब वे 400 पार का नारा पार करने की  बात कर रहे थे, तो उनके कई प्रत्याशी कह रहे थे कि अगर हमें 400 से ज्यादा सीट देंगे तो हम आरक्षण खत्म कर देंगे.''

व्याकुल बीजेपी फैला रही भ्रम - प्रियंका चुतर्वेदी

उन्होंने कहा, "इसलिए बीजेपी और आरएसएस यही करने की कोशिश कर रही है. ध्रुवीकरण करने, आरक्षण और संविधान खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, वे बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा को खत्म करने की कोशिश कर रही है. यह उनका विचार है, यह आरएसएस की मांग है. दूसरों पर अपने विचार थोपना गैरजिम्मेदाराना है, यह दिखाता है कि बीजेपी कितनी व्याकुल है. वे जानते हैं कि एमवीए जितने जा रही है और वे उन मुद्दों पर जीतेगी जो कि महाराष्ट्र के हित के लिए है, जो जनता के हित के लिए, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं.''

बीजेपी नाना पटोले के बयान को जोर-शोर से उठा रही है. आज ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में उनके बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी है. राहुल गांधी ने अपना विचार अमेरिका में जाहिर किया था और उनके समर्थक भी वही कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं - 85-85 वाले फॉर्मूले के बाद बची हुई सीटों में उलझी MVA, किसको क्या मिलेगा? पढ़ें संभावित आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget