एक्सप्लोरर

महायुति में कितनी सीटों पर फैसला होना बाकी? महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने बता दिया नंबर

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति के घटक दल अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं. हालांकि कुछ सीटों पर गठबंधन में अभी भी चर्चा जारी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच महायुति के घटक दलों के बीच अभी भी कुछ सीटों पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने सीटों को लेकर गुरुवार (25 अक्टूबर) को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि महायुति में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 11 सीटों पर फैसला बाकी है.

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, ''कल हमारा पूरा दिन दिल्ली में चर्चा में बीता और आज भी हमारे वरिष्ठ नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं. 288 सीटों में से केवल 11 सीटों पर फैसला बाकी है. हम इस चर्चा के जरिए बेहतर फैसला लेने की कोशिश कर रहे हैं.''

अजित पवार ने मीडिया से क्या अपील की?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख ने मीडिया से भी जल्दबाजी में कुछ भी ना लिखने की अपील की है. उन्होंने कहा, ''हमारी चर्चा अभी भी जारी है, मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहता हूं कि बिना पुष्टि किए कुछ भी न लिखें. हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. जब तक हम कुछ नहीं कहते तब तक निष्कर्ष पर न पहुंचें कि किसी को टिकट दिया गया है और किसी को नजरअंदाज कर दिया गया है.''

एनसीपी की दूसरी लिस्ट जारी

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को प्रत्याशियों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में विधायक जीशान सिद्दीकी और बीजेपी के दो पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हैं. सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से चुनाव मैदान में उतरेंगे लड़ेंगे, जहां से उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 

एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान को टिकट दिया गया. जीशान सिद्दीकी के पिता और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे पहले एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. खुद अजित पवार बारामती सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं.

महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे. सभी सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र की इस सीट पर असदुद्दीन ओवसी ने घोषित किया उम्मीदवार, किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget