एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव के बीच शिवसेना शिंदे गुट का एक्शन, इन 3 नेताओं को पार्टी से निकाला

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के जालना, पालघर और कन्नड में एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगा है. इनके खिलाफ अब कार्रवाई की गई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट की शिवसेना ने अपने तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. इन तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं. शिवसेना (Shivsena) ने जालना में मोहन अग्रवाल, पालघर में प्रकाश निकम और कन्नड में केतन काजे को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.

महायुति में बंटवारे के तहत पालघर, जालना और कन्नड सीट शिवसेना को मिली है. 2019 के विधानसभा चुनाव में जालना से कांग्रेस के कैलाश किशनराव गोरंटयाल ने चुनाव जीता था. अविभाजित शिवसेना के श्रीनिवास वांगा ने पालघर से चुनाव जीता था. जबकि कन्नड सीट भी अविभाजित शिवसेना के पास गई थी और उदय सिंह राजपूत ने चुनाव जीता था. 

पालघर, जालना और कन्नड से इन्हें दिया गया है टिकट

इस बार पालघर से शिवसेना ने राजेंद्र गावित, जालना से अर्जुन खोटकर और कन्नड सीट से संजना जाधव को टिकट दिया है. अर्जुन खोटकर विधानसभा पार्षद और मंत्री भी रहे हैं. राजेंद्र गावित शिवसेना के सांसद रहे हैं. उन्होंने 17वीं लोकसभा में पालघर सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

टिकट बंटवारे के बाद हुई बगावत से शिवसेना भी अछूती नहीं हैं. इसके बगावती नेताओं ने भी नामांकन दाखिल कर दिया था. हालांकि इनमें से आठ नेताओं को शिवसेना मनाने में कामयाब रही जिन्होंने नामांकन वापस ले लिया. 

एक दिन पहले 10 नेताओं को शिंदे गुट ने किया था सस्पेंड

बता दें कि एक दिन पहले शिवसेना ने कल्याण से अपने एक नेता महेश गायकवाड और नौ अन्य सदस्यों को सस्पेंड कर दिया था. इन पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं. महेश गायकवाड उस वक्त चर्चा में आए थे जब बीजेपी के विधायक गनपत गायकवाड ने हमला कर दिया था. महेश गायकवाड पर उल्हासनगर पुलिस थाने में गोली चला दी गई थी. दोनों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी. वहीं, शिवसेना की सहयोगी बीजेपी ने कल्याण मंडल के अपने अध्यक्ष वरुण पाटील को छह वर्षों के लिए सस्पेंड कर दिया है.

ये भी पढ़ें- 'हम पर बीजेपी में आने का...', महाराष्ट्र चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला खुलासा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget