एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवेसना-यूबीटी नेता संजय राउत के भाई को ईडी का समन, इस मामले में होगी पूछताछ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के नेताओं को अलग-अलग मामलों में ईडी द्वारा समन भेजा गया है. अब संजय राउत के परिवार को समन मिला है.

Maharashtra News: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शिवसेना-यूबीटी (Shivsena- UBT) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के भाई संदीप राउत को समन भेजा है. संदीप राउत (Sandeep Raut) को कोरोना काल के दौरान हुए कथित खिचड़ी स्कैम मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें 30 जनवरी से पहले हाजिर होने को कहा गया है. बता दें कि ईडी ने अलग-अलग मामलों में इससे पहले शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के नेताओं को भी समन जारी किया था जिसमें विधायक रोहित पवार का नाम भी शामिल है. 

बता दें कि इस मामले में शिवसेना-यूबीटी के नेता सूरज चव्हाण की गिरफ्तारी हो चुकी है. यह खिचड़ी  स्कैम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. मुंबई  पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी उपलब्ध कराने को लेकर बीएमसी ने जो ठेका दिया था उसमें अनियमितता बरती गई थी. पैकेट में तय माप से कम ही खिचड़ी होती थी. 

बताया जा रहा है कि संदीप राउत से मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत बयान दर्ज किया जाएगा. इस मामले में पिछले साल शिवसेना-यूबीटी नेता अमोल कीर्तिकर से भी पूछताछ की जा चुकी है. अमोल कीर्तिकर पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. 

एक अन्य मामले में रोहित पवार से भी हुई है पूछताछ
संदीप राउत को इससे पहले 24 जनवरी को ईडी का समन भेजा गया था और चार दिन बाद एकबार फिर इस मामले में समन भेजा गया है. उन्हें मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में पेश होने कहा गया है. उधर, शरद पवार के पोते रोहित पवार को भी ईडी ने समन भेजा था उनसे ईडी ने करीब 11 घंटे पूछताछ की थी. यह महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का मामला था. इस संबंध में मुबंई पुलिस ने अगस्त 2019 में केस दर्ज किया था. ईडी ने 5 जनवरी को विधायक रोहित पवार की कंपनी की तलाशी ली थी. दरअसल, यह केस बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ेंLok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में भी I.N.D.I.A गठबंधन में होगा बिखराव? BJP MP का दावा, बोले- ‘PM मोदी के नेतृत्व...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget