एक्सप्लोरर

Maharashtra ED Raid: ईडी ने दो माह में दूसरी बार एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ के ठिकानों पर की छापेमारी, जानें क्या है मामला?

Maharashtra News: कड़ी सुरक्षा के बीच मुश्रीफ के घर पर ईडी की एक टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान उनके घर की तलाशी ली गई. 

ED raids in Maharashtra:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को दो महीने में दूसरी बार वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता हसन मुश्रीफ (Hassan Mushrif) के घर और अन्य परिसरों पर छापा मारा. ईडी की ये छापेमारी कोल्हापुर के एक सहकारी चीनी मिल की खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में की गई. इससे पहले ईडी ने 11 जनवरी को कोल्हापुर (Kolhapur) और पुणे (Pune) में उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के अलावा मुश्रीफ के खिलाफ यह दूसरी सीधी कार्रवाई है.

मुश्रीफ पर ये है आरोप

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुश्रीफ पर एक सहकारी चीनी मिल में 100 करोड़ रुपये की अनियमितता और 127 करोड़ रुपये के मनी-लॉन्ड्रिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था. कड़ी सुरक्षा के बीच मुश्रीफ के घर पर ईडी की एक टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान उनके घर की तलाशी ली गई. वहीं, सोमैया ने दावा किया है कि मुश्रीफ ने कथित तौर पर अप्पासाहेब नलावडे गडहिंग्लज कोऑपरेटिव शुगर मिल लिमिटेड के कंट्रोल को अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें भारी भुगतान किया गया था और संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से भारी मात्रा में मनी-लॉन्ड्रिंग की गई थी, जिससे उन्हें, उनके परिवार या सहयोगियों को लाभ हुआ था. 

मुश्रीफ ने आरोपों से किया इंकार

हालांकि, मुश्रीफ ने सभी आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि एजेंसी की छापेमारी केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से एक राजनीतिक चाल है. उन्होंने ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक 'विशेष समुदाय' के लोगों को व्यवस्थित रूप से परेशान किया जा रहा है. 

एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

आज सुबह छापेमारी शुरू होते ही बड़ी संख्या में महिलाओं सहित नाराज राकांपा कार्यकर्ता मुश्रीफ के घर के बाहर जमा हो गए और उन्होंने भाजपा, सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 

बीजेपी पर बरसे विपक्षी दल के नेता

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं जैसे राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे, शिवसेना (यूबीटी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर तिवारी और अन्य ने राजनीतिक विरोधियों को शिकार बनाने के लिए भय की राजनीति, प्रतिशोध और केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए भाजपा की आलोचना की. कागल से 5 बार के विधायक मुश्रीफ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं. मुश्रीफ डेमोट्रिक फ्रंट और एमवीए सरकारों में कई वर्षों तक मंत्री रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ेंः Maharashtra News: CBI और ED को लेकर संजय राउत ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, बोले- 'सरकार तानाशाही से भी उपर उठ कर कर रही काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget