एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'रोम जल रहा और वो...', एकनाथ शिंदे ने 'नीरो' से उद्धव ठाकरे की तुलना करते हुए किया कटाक्ष

Maharashtra Politics: पुणे में 'धन्यवाद रैली' में उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था और उनका मामला भी ऐसा ही है.

Eknath Shinde On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार (28 फरवरी) को एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए उनकी तुलना नीरो से की. 'नीरो जो रोम के जलते समय बांसुरी बजाता रहा.' पुणे जिले के जुन्नार में पार्टी की 'धन्यवाद रैली' में शिंदे ने कहा कि वह मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं, बल्कि उनका जन्म आम लोगों के जीवन में सुनहरे दिन लाने के लिए हुआ है. शिंदे ने कहा कि वह आम नागरिक को 'सुपरमैन' बनाना चाहते थे.

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था और उनका मामला भी ऐसा ही है. शिंदे ने कहा कि ये लोग दूसरों के घर जलने पर खुश होते हैं और जब उनका अपना घर जलता है, तब भी खुश होते हैं. इस दौरान शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसने को कहा जो लगभग तीन साल से लंबित हैं. 

BMC को लेकर ठाकरे ने बोला था हमला
दरअसल, कुछ दिन पहले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मुंबई और महाराष्ट्र को मारने का काम किया जा रहा है. बीएमसी को मारने और लूटने का काम किया जा रहा है. बैंक में पैसा रखकर विकास नहीं होता तो क्या कॉन्ट्रैक्टर की जेब में पैसा डालकर विकास होता है. मैं तुम्हें बीएमसी देने वाला नहीं हूं. 

इसके अलावा दो दिन पहले कुंभ में स्नान को लेकर शिंदे और ठाकरे के बीच हिंदुत्व, महाकुंभ स्नान को लेकर काफी वार पलटवार हुए थे. बता दें शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया और जून 2022 में शिवसेना को विभाजित कर दिया, जिससे ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर गई थी. 

ये भी पढ़ें -पुणे रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार, CM देवेंद्र फडणवीस बोले, 'बस डिपो में ऐसी घटनाएं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget