एक्सप्लोरर

ग्राउंड पर उतरे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, मुंबई की सड़कों का किया रियलिटी चेक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Mumbai News: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प पूरा करने जा रहे हैं. जब सड़कों की बात आती है तो गुणवत्ता से समझौता कभी बर्दाश्त नहीं किया जाता.

Mumbai News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मंगलवार (15 अप्रैल) को खुद मुबंई की सड़कों का रियलिटी चेक करने ग्राउंड पर उतरे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंक्रीटिंग का काम उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए और गुणवत्ता में कोई समझौता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जंक्शन-टू-जंक्शन कार्य मानसून सीजन से पहले पूरा किया जाना चाहिए और सड़कों को चलने योग्य बनाया जाना चाहिए.

दरअसल, गड्ढा मुक्त सड़क परियोजना के तहत, पूरे बृहन्मुंबई नगर निगम क्षेत्र में लगभग 400 किलोमीटर सड़कों पर सीमेंट कंक्रीटिंग का काम चल रहा है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने चल रहे कंक्रीटिंग कार्य को 31 मई, 2025 तक पूरा करने की योजना बनाई है. इसी को लेकर डिप्टी सीएम खुद काफी एक्टिव हैं.

अब तक 1333 किमी सड़कों का काम पूरा
बृहन्मुंबई नगर निगम क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट सड़क परियोजना का कार्यान्वयन प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है. अब तक 1,333 किलोमीटर सड़कों का कंक्रीटीकरण पूरा हो चुका है. शेष सड़कों पर कंक्रीटिंग का काम दो चरणों में चल रहा है. उपमुख्यमंत्री और मुंबई शहर जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (15 अप्रैल) मुंबई शहर और पूर्वी उपनगरों में कंक्रीट सड़क कार्यों का निरीक्षण किया.

डिप्टी सीएम ने किया इन इलाकों का दौरा 
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दौरा बॉम्बे हॉस्पिटल के पास चौक से शुरू हुआ. इसके बाद सी सेक्शन से आर. एस. सप्रे मार्ग पहुंचा. इसके बाद एफ उत्तर प्रभाग के माटुंगा क्षेत्र में जामे जमशेद मार्ग और एम पश्चिम प्रभाग के चेंबूर क्षेत्र में सड़क क्रमांक 21 जैसे सड़क कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की.

एकनाथ शिंदे ने क्या क्या कहा?
डिप्टी सीएम ने कहा, "हम मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प पूरा करने जा रहे हैं. जब सड़कों की बात आती है तो गुणवत्ता से समझौता कभी बर्दाश्त नहीं किया जाता. नगर निगम ने घटिया काम करने वाले ठेकेदारों पर अब तक 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है." उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब से यदि कोई ठेकेदार गलत काम करता पाया गया तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget