एक्सप्लोरर

नागपुर में RSS चीफ मोहन भागवत से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात, राजनीतिक चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से करीब 30 मिनट तक बातचीत की. इस मुलाकात से पहले फडणवीस टीम इंडिया के सम्मान समारोह में शामिल हुए.

Devendra Fadnavis Meets Mohan Bhagwat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि फड़णवीस शाम को मुंबई से यहां पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय गए जहां उन्होंने मोहन भागवत से मुलाकात की. हालांकि, देवेन्द्र फडणवीस और मोहन भागवत के बीच बैठक में क्या बातचीत हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है.

राज्य की राजनीति चर्चाओं ने पकड़ा जोर
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और मोहन भागवत की मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई. बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. चुनावी नतीजों के बाद देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफा देने की तैयारी दिखाई दे रही थी.

बीते 6 जून को वे अपना इस्तीफा सौंपने के लिए जाने भी वाले थे लेकिन उससे पहले संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये देवेन्द्र फडणवीस से मिलने उनके नागपुर आवास पर पहुंचे थे. दोनों के लगभग 2 घंटे तक चर्चा हुई जिसके बाद देवेन्द्र फडणवीस ने अपना इस्तीफा देने का फैसला वापस ले लिया था. इसके बाद जून महीने के आखिरी सप्ताह में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी में गहन मंथन हुआ. जिसके बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी.

बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी ने राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची भी जारी की है. इस माह 12 से 14 जुलाई के बीच झारखंड की राजधानी रांची में संघ प्रचारकों की बैठक भी होने वाली है. बैठक से ठीक पहले देवेन्द्र फडणवीस ने मोहन भागवत से मुलाकात की है.

टी-20 वर्ल्ड विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पहुंचे फडणवीस
मोहन भागवत से मुलाकात से पहले डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस टी-20 वर्ल्ड विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भी शामिल हुए. विधानसभा भवन में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जयस्वाल को सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया को देखने आए 70 लोगों के मोबाइल गायब, 11 को ले जाना पड़ा अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget