एक्सप्लोरर

Maharashtra News: RSS प्रमुख के साथ कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए अजित पवार, राजनितिक गलियारों में होने लगी ये चर्चा, क्या है मामला?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने हाल के दिनों में दो कार्यक्रमों को अटेंड नहीं किया है. इसके बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

Ajit Pawar Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार दो कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए. इसके बाद राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े हो गए हैं. पहले कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और वित्त मंत्री पवार शामिल थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक नहीं की जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गयी है. अजित पवार की प्रतिष्ठा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में है जो प्रोटोकॉल और शेड्यूल का सख्ती से पालन करते हैं. रविवार को ठाणे में धर्मवीर आनंद दिघे कैंसर अस्पताल और एक मंदिर परिसर के शिलान्यास समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची में उनका नाम था.

कार्यक्रमों में कौन-कौन शामिल हुए?
समारोह में भागवत के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे. हालांकि, अजित पवार इसमें शामिल नहीं हुए. देर शाम राज्य सरकार के अधिकारियों और विश्व बैंक के अधिकारियों के बीच बैठक हुई. बैठक में वित्त विभाग के अधिकारियों ने विश्व बैंक के अधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया. अजित पवार का नाम राज्य मंत्रिमंडल के उन मंत्रियों की सूची में था जो बैठक में उपस्थित रहेंगे. हालांकि, वह अनुपस्थित थे.

डीसीएम कार्यालय के अधिकारी ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री अजित पवार रविवार को दो कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए, जिन पर राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, डीसीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि एक महीने से अधिक समय से पवार पर्याप्त आराम किए बिना लगातार काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य विधानसभा सोमवार और मंगलवार को बंद रहती है, इसलिए पवार ने कुछ आराम पाने के लिए 'लंबे वीकेंड' के अवकाश का इस्तेमाल किया. आगे अधिकारी ने बताया कि पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे में होंगे.

अनुपस्थिति का क्या कारण बताया गया?
कार्यालय ने कारण बताते हुए कहा कि वह तीन महीने से बिना ब्रेक के लगातार काम कर रहे थे. “उन्होंने तीन दिन आराम करने का फैसला किया क्योंकि हाल के घटनाक्रम ने उन पर मानसिक प्रभाव डाला है. अन्यथा किसी भी धारणा पर विचार नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Maharashtra Politics: संभाजी भिड़े को बढ़ावा दे रही बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार? उद्धव ठाकरे गुट ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget