एक्सप्लोरर

Maharashtra News: कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, क्या है मामला?

Code of Conduct: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस और सोलापुर से BJP उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दायर की है. 

Maharashtra News: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास एक शिकायत दायर कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और सोलापुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राम सातपुते पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने फडणवीस और सातपुते की एक कथित वीडियो बातचीत भी शिकायत के साथ संलग्न की है. इसमें यह दावा किया गया है कि उपमुख्यमंत्री सोलापुर के बीजेपी उम्मीदवार के इस अनुरोध से सहमत हो गए हैं कि एक खास समुदाय के लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत दर्ज मामले वापस लेने का मार्ग प्रशस्त किया जाए.

यह धारा लोक सेवक को अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करने से संबद्ध है. फडणवीस और सातपुते ने इस पर प्रतिक्रिया के लिए उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेशों का जवाब अभी नहीं दिया है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने सीईओ को शिकायत पत्र भेजा है, जिसमें वीडियो क्लिप के लिंक को संलग्न किया गया है.

पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं आपका ध्यान मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके नेताओं, विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और सोलापुर से बीजेपी उम्मीदवार राम सातपुते द्वारा आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन किए जाने की ओर आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं.’’

पत्र के अनुसार, ‘‘वीडियो साक्ष्य के माध्यम से, यह मेरे संज्ञान में आया है कि सातपुते ने आईपीसी की धारा 353 के तहत मामलों को वापस लेने में सहायता के लिए फडणवीस से बात की. आश्चर्यजनक रूप से, फडणवीस इसके लिए सहमत हो गए जो सत्ता और पद के दुरुपयोग का संकेत देता है. इस तरह का कृत्य आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है.’’ सोलापुर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी एवं कांग्रेस विधायक प्रणिती शिंदे भी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी बीजेपी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: महायुती में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'हम जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget