एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: महायुती में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'हम जल्द ही...'

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने NDA में सीट बंटवारे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘महायुति’ के सहयोगी महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के करीब है.

Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ‘महायुति’ के सहयोगी लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने के करीब हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अप्रैल में दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने के बारे में निर्णय लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “हम सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने के करीब हैं और हम जल्द ही (सीट बंटवारे की) व्यवस्था की घोषणा करेंगे.”

नागपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ‘महायुति’ सहयोगियों द्वारा सीट-बंटवारे पर निर्णय लेने में देरी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत एनसीपी शामिल हैं. फडणवीस ने विवरण का खुलासा किए बगैर बताया कि गठबंधन के घटक दलों द्वारा दूसरे चरण के मतदान वाली सीटों के वितरण पर निर्णय लिया गया है.

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं और यह लोकसभा सदस्यों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश (80) के बाद दूसरे नंबर पर है. राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है जबकि दूसरे चरण में मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार सूची में नितिन गड़करी को नागपुर, पंकजा मुंडे - बीड, सुधीर मुनगंटीवार - चंद्रपुर, सुजय विखे पाटिल-अहमदनगर, पीयूष गोयल - मुंबई उत्तर, रक्षा खडसे- रावेर, मिहिर कोटेचा - मुंबई उत्तर पूर्व, मुरलीधर मोहोल - पुणे, रावसाहेब दानवे - जालना, भारती प्रवीण पवार-डिंडोरी, संजयकाका पाटिल को सांगली से टिकट मिला है.

दूसरी तरफ कुछ दिन पहले महायुती में अजित पवार गुट की एनसीपी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अजित पवार पर शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल का बड़ा हमला, कहा- 'सत्ता के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget