एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र सरकार ओबीसी, मराठों को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध

Independence Day CM Eknath Shinde Speech: बाढ़ से राज्य के 28 जिलों में 15 लाख हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है. प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया है.

Independence Day 2022: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता आम आदमी के लिए काम करना है. वह अन्य पिछड़ा वर्गों, मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है. देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य सचिवालय में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारी बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है. उन्होंने कहा, "हमने पहले दिन से काम करना शुरू कर दिया और हमारी प्राथमिकता आम आदमी, किसानों, श्रमजीवी  के लिए काम करना है. सरकार ओबीसी, मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण का लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है."

सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाढ़ से राज्य के 28 जिलों में 15 लाख हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है. प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया है. उन्होंने कहा, "बाढ़ का स्थायी समाधा ढूंढने के लिए हम वैज्ञानिक तरीके से नदियों को गहरा बनाने और उनकी गाद निकालने का कार्यक्रम चला रहे हैं."

मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन किया, जिसमें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले. आधिकारिक घोषणा के अनुसार शिंदे शहरी विकास, आईटी, जीएडी, पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन और अन्य विभागों को संभालेंगे.

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महत्वपूर्ण गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन, ऊर्जा, आवास और अन्य विभाग दिए गए हैं. जून में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. बीजेपी और शिंदे गुट के 9-9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. हालांकि टीम में अब तक कोई महिला नहीं है.

यह भी पढ़ेंः

Maharashtra Weekly Weather Forecast: महाराष्ट्र में मानसून की बारिश का दौर जारी, इन जिलों में अलर्ट, जानें- इस हफ्ते के मौसम का हर अपडेट

Maharashtra News: NCB अधिकारी समीर वानखेडे ने नवाब मलिक पर किया केस, एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाईं

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget