एक्सप्लोरर

शिंदे गुट के नेता ने BJP को याद दिलाया बिहार वाला फॉर्मूला? CM पर दिया बड़ा बयान

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे महायुति के पक्ष में आने के बाद अब सीएम पद को लेकर माथापच्ची जारी है. महाराष्ट्र में बिहार वाले फॉर्मूले का जिक्र भी हो रहा है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: शिवसेना के प्रवक्ता नरेश महस्के ने महाराष्ट्र में बिहार वाले फॉर्मूले का जिक्र किया. सोमवार को उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि एकनाथ शिंदे को सीएम पद पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी ने नंबर को नहीं देखा और जेडीयू नेता नीतीश कुमार को सीएम बनाया. 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी ने राज्य में सबसे अधिक 132 सीटें जीतीं. वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें हासिल कीं. 

गठबंधन के नेतृत्व का सम्मान हो- नरेश महस्के

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक म्हस्के ने स्थिति की तुलना हरियाणा में नेतृत्व की गतिशीलता से की, जहां बीजेपी ने हाल ही में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में लड़ा गया था. उन्होंने कहा, ''इससे पता चलता है कि गठबंधन के नेतृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए.''

एकनाथ शिंदे लोकप्रिय नेता- नरेश महस्के

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे पर कि बीजेपी अपना उद्देश्य पूरा होने के बाद शिंदे का इस्तेमाल कर सकती है और बाहर फेंक सकती है. इस पर म्हास्के ने एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ''एकनाथ शिंदे ने खुद को एक आम व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है. हालिया कुछ सर्वेक्षणों में वह सबसे लोकप्रिय नेता हैं.''

उन्होंने इस पद के लिए अपनी पार्टी के दावे का बचाव करते हुए कहा कि उनका नाम सबसे आगे है. हालांकि मीडिया से बातचीत करते हुए शिवसेना प्रवक्ता म्हस्के ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में महायुति के वरिष्ठ नेता इस पर अंतिम निर्णय लेंगे.

शिंदे के नेतृत्व में महायुति में शानदार प्रदर्शन किया- केसरकर

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री केसरकर ने रविवार (24 नवंबर) को मुंबई में शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें सीएम के रूप में जारी रखने की वकालत की. केसरकर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''शिवसेना विधायकों का मानना ​​है कि शिंदे को पद पर बने रहना चाहिए क्योंकि उनके नेतृत्व में महायुति ने बहुत अच्छा काम किया और चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया.''

हालांकि, उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सीएम मुद्दे पर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे. सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से  जीतने वाले केसरकर ने कहा, जो भी निर्णय हो, यह महाराष्ट्र के हित में होगा. 

लोगों ने देवेंद्र फडणवीस को जनादेश दिया- बीजेपी

हालांकि, बीजेपी नेता दारेकर ने म्हस्के की टिप्पणियों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह पार्टी के रुख के बजाय उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है. दारेकर ने कहा, ''लोगों ने देवेंद्र फडणवीस को जनादेश दिया है. महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ी है.     मेरी राय में फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. उन्होंने गठबंधन को एकजुट रखा.''

ये भी पढ़ें:

क्या इस बार भी होंगे दो डिप्टी CM? अजित पवार के करीबी सुनील तटकरे ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget