एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में किसका होगा CM? 'एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि...', BJP पर्यवेक्षक विजय रूपाणी का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में BJP ने विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. रूपाणी ने कहा कि बीजेपी विधायकों की बैठक में आम राय से नेता चुनने का प्रयास करेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक विजय रूपाणी (गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री) ने सोमवार को कहा कि आम राय से एक नेता चुनने के प्रयास किए जाएंगे और उन्हें लगता है कि पड़ोसी राज्य को ‘बीजेपी का मुख्यमंत्री’ मिलेगा. इससे पहले दिन में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति का नेतृत्व करने वाली बीजेपी ने मुंबई में अपनी विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया, जहां विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे.

रूपाणी ने राजकोट में अपने आवास पर कहा, ‘‘महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार या बुधवार को होगी. बीजेपी विधायकों की उस बैठक में आम राय से एक नेता चुनने का प्रयास किया जाएगा. मैं और सीतारमण पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लेंगे और आलाकमान को एक नेता की घोषणा के लिए एक रिपोर्ट सौंपेंगे, जो अंततः मुख्यमंत्री बन सकता है, बशर्ते इस तरह के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जाए.

बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा- विजय रूपाणी
वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि महाराष्ट्र को इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा, क्योंकि (निवर्तमान मुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पार्टी के उम्मीदवार (शीर्ष पद के लिए) का समर्थन करेंगे. आर्थिक राजधानी में पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के विधान भवन में होगी.

विजय रूपाणी ने कहा, "आज (3 दिसंबर) शाम को मैं मुंबई रवाना हो रहा हूं. बुधवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जहां हम लोग चर्चा करेंगे और उसके बाद सर्वसम्मति से नेता का चुनाव होगा, जिसके बाद हम आलाकमान को नाम बताएंगे और घोषणा करेंगे. कोई समस्या नहीं है, क्योंकि हमारे तीनों घटकों के साथ आलाकमान ने चर्चा की है." महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. 288 विधानसभा सीटों में से महायुति 230 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है. इसमें सबसे ज्यादा बीजेपी ने 132, एनसीपी ने 41 और शिवसेना ने 57 सीटें जीती हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए.

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा चुनाव, उनका कद BJP..., पूर्व मंत्री दीपक केसरकर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget