एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे तीन मंत्रियों के साथ आज दिल्ली जाएंगे. वहीं एक सीनियर मंत्री ने कहा कि आज रात महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ी हलचल हो सकती है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) बुधवार शाम को उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरगाह मंत्री दादाजी भूसे और बागवानी मंत्री संदीपन भुमारे सहित तीन मंत्रियों के साथ दिल्ली (Delhi) का दौरा करेंगे. वहीं सीएम शिंदे के साथ मगथाने विधायक प्रकाश सुर्वे भी होंगे. शाम को कुछ और विधायक भी उनके साथ हो सकते हैं. वहीं कयास लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी उनके साथ हो सकते हैं लेकिन एक आधिकारिक कार्यक्रम के कारण उनके जाने की संभावना कम है.

दिल्ली से बड़ी घोषणें की संभावना
महाराष्ट्र में राजमार्गों पर काम को लेकर बुधवार शाम महाराष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा. मिली जानकारी के अनुसार उदय सामंत को दिल्ली में रुकने के लिए कहा गया है. वहीं महाराष्ट्र के एक सीनियर मंत्री ने कहा कि आज रात महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ी हलचल हो सकती है. साथ ही दिल्ली से एक बड़ी घोषणा होने की संभावना है. 

गोरेगांव में शिवसेना की रैली
मंत्री ने कहा कि घोषणा ठीक उसी समय होगी जब गोरेगांव में शिवसेना की रैली होगी. दरअसल उद्धव ठाकरे मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव के नेस्को मैदान में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. महाराष्ट्र सरकार की 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांत-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना गुजरात को गंवाने के लिए आलोचना हो रही है. ऐसे में सीएम शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और केंद्र ने महाराष्ट्र को और भी बड़ी परियोजना देने का वादा किया है. वहीं दिल्ली का यह दौरा महाराष्ट्र में औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर भी बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल पर BMC ने लगाया 3.66 लाख का जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई

शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए BMC ने अभी तक नहीं दी परमिशन तो उद्धव कैंप पहुंचा अदालत, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget