एक्सप्लोरर

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले सीएम शिंदे, ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना को लेकर मांगी मंजूरी

Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र में 29 किलोमीटर लंबी ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव तैयार है और इसे मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है. CM शिंदे ने केंद्र से मंजूरी का अनुरोध किया है.

Thane Ring Metro Project: महाराष्ट्र में बढ़ते शहरीकरण और जरूरी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण तेजी से चल रहा है. मुंबई के साथ-साथ ठाणे के लोगों के लिए भी तेज और आसान सफर के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. ठाणे के बढ़ते विस्तार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के समक्ष 'ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट' का मुद्दा उठाया है.

सीएम एकनाथ शिंदे की केंद्र सरकार से अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर में प्रस्तावित रिंग मेट्रो परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी देने का अनुरोध किया है. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने शुक्रवार को दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और प्रस्तावित परियोजना के लिए मंजूरी मांगी. यह परियोजना केंद्र के पास लंबित है.

सीएम शिंदे ने की मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात
इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय मंत्री से ठाणे मेट्रो को लेकर विस्तार से चर्चा की. ठाणे शहर में वर्तमान में दो मेट्रो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. शहर का विस्तार हो रहा है और शहर-जिले की जनसंख्या भी बढ़ रही है. ठाणे के एक रेलवे स्टेशन से 7 से 8 लाख यात्रियों का आवागमन होता है. 

ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव तैयार
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 किलोमीटर लंबी ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया और इसे मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया. विज्ञप्ति के अनुसार, मार्ग में 22 स्टेशन होंगे. ठाणे रिंग मेट्रो का 26 किलोमीटर हिस्सा ऊंचाई पर होगा और शेष तीन किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा. इसमें कहा गया कि भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में से एक को ठाणे रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा और अन्य स्टेशन को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'चाचा' के नक्शेकदम पर 'भतीजा', अजित पवार कृषि क्षेत्रों और नासिक के साथ डिंडोरी-कलवन का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget