एक्सप्लोरर

Maharashtra News: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में BMC के कामकाज की जांच करेगी CAG

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने CAG के जरिये पिछले दो वर्षों यानी कोरोना काल में बृहन्मुंबई नगर निगम के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने सीएजी (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) के माध्यम से पिछले दो वर्षों में बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि बीते 24 अगस्त को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में सीएजी ऑडिट की घोषणा की थी. बहरहाल नियंत्रक एवं महा लेखापरीक्षक (CAG) बीएमसी के पिछले दो सालों के कामकाज की जांच करेगी.  

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार कैग को बीएमसी के 28 नवंबर 2019 से 28 फरवरी 2022 के बीच के 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच के आदेश दिए हैं. उस वक्त महाराष्ट में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार थी. बीएमसी द्वारा दिए गए कॉन्ट्रैक्स में भ्रष्टाचार और अनियमिताओं की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है. उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि एक बार कैग की रिपोर्ट आ जाए उसके बाद मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल स्थापित करने से जुड़े विवादित फैसलों की कैग जांच कर सकता है. इसमें दहिसर में जमीन की खरीद के साथ वेंडर्स से दवा और ऑक्सीजन खरीदने से जुड़े मामले शामिल हैं, जिनमें कथित तौर पर अधिकारियों और राजनेताओं की संलिप्तता की बात सामने आई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात सामने आई है कि जून-जुलाई 2021 में बीएमसी ने विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के ऑर्डर दिए थे इसमें ब्लैक लिस्ट हो चुकी हाईवे निर्माण कंपनी को भी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. बहरहाल मामले की सच्चाई कैग की रिपोर्ट में सामने आएगी. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra: महाराष्ट्र के अमरावती में इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत, सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget