एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की ललकार, 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा...'

India Pakistan News: मुंबई में तिरंगा रैली के दौरान CM देवेंद्र फडणवीस ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना की सराहना की. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि 'बाप है तेरा हिंदुस्तान.'

Devendra Fadnavis On Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद बयानों का दौर जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लिखा है, 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!'

इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. बुधवार (14 मई) को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित 'तिरंगा रैली' में फडणवीस ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर सराहना की. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के जयकारे लगाए. 

हम न झुकेंगे, न रुकेंगे और न थकेंगे- फडणवीस
रैली में उन्होंने कहा, “हम इस तिरंगा रैली के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एकत्रित हुए हैं. ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी सेना की असली ताकत दुनिया को दिखा दी है. हम न झुकेंगे, न रुकेंगे, न बिकेंगे और न थकेंगे.” इस रैली में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल रहे.

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. आतंकवाद को उसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा और मिल चुका है.”

पहलगाम हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी. इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया.

इस सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 4 से 5 दिनों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. दोनों ओर से गोलीबारी और ड्रोन हमले भी हुए. हालांकि बाद में आपसी सहमति से सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय सेना की रणनीति और साहस की जमकर सराहना हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?
शरद पवार ने कर दिया ऐलान, NCP के दोनों गुट साथ आएंगे या नहीं?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget