एक्सप्लोरर

'मोदी सरकार के 11 साल' पर CM देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया, कोरोना से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का किया जिक्र

Modi Sarkar Ke 11 Saal: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारत की सैन्य और कूटनीतिक उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो साझा किया. उन्होंने लिखा कि भारत ने सिर्फ उठान नहीं लिया, बल्कि नेतृत्व किया.

Modi Government 11 Years: केंद्र में सत्ता के 11 साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जश्न की तैयारी कर रही है. वहीं बीजेपी शासित राज्यों के नेताओं में भी इसको लेकर काफ जोश है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत की बीते 11 सालों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ‘नेशन फर्स्ट' लिखते हुए वीडियो शेयर किया. 

उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर में मिसाइलों की गर्जना हुई, हमारे लोगों को वापस लाने के लिए उड़ानें भरी गईं और टीके आशा लेकर महाद्वीपों को पार कर गए. भारत ने न केवल अपने रक्षक के रूप में, बल्कि विश्व के भरोसेमंद साझेदार के रूप में भी आगे आया है."

उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में देश ने न सिर्फ आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को मजबूत बनाया है. 

देवेंद्र फडणवीस ने शेयर किया '11 साल बेमिसाल' वीडियो
वीडियो में भारत की रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की अद्भुत चीजें बतायी गई है. इसमें बताया गया है कि भारत ने 23622 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद 100 से अधिक देशों को निर्यात किए हैं. रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों की वृद्धि 174 प्रतिशत रही है.

साल 2024 में देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत नौसेना में शामिल हुआ. साथ ही लगभग 20,000 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस मिसाइल डील हुई, जिसमें फिलीपींस को पहली बार इसका निर्यात किया गया.

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद का भी जिक्र
वीडियो में INS अरिघात पनडुब्बी और स्टेल्थ फ्रिगेट INS तुशील के कमीशन होने की भी जानकारी दी गई है. साथ ही पिनाका, एमआरएसएएम, आकाश-एनजी और नाग MK-II जैसे मिसाइल परीक्षण सफल रहे. इसके अतिरिक्त भारत ने 31 MQ-9B ड्रोन खरीदे और पहला G20 इवेंट की मेज़बानी की.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए पुलिस बटालियनों की स्थापना और महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई. 507 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिला, और 2025 की परेड में नारी शक्ति की गर्वपूर्ण उपस्थिति भी देखी गई. 

वीडियो के अनुसार, इन 11 सालों ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है. जिसे 'विकसित भारत का अमृतकाल' बताया गया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget