एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विवादित बयान पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस, बोले- 'इसे कभी भी...'

Pahalgam Terror Attack: CM देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान को "असंवेदनशील और मूर्खतापूर्ण" करार दिया, जो उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दिया था.

Kashmir Terror Attack: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे. उनके अनुसार, सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यह हमला आतंकवादियों की दहशत फैलाने की साजिश का हिस्सा था.

वडेट्टीवार ने इस घटना को सरकार की विफलता बताते हुए यह भी कहा था कि आतंकियों ने पर्यटकों को सिर्फ इसलिए नहीं मारा कि वे हिंदू या मुसलमान थे, बल्कि वे आतंकवाद के नाम पर निर्दोषों की जान ले रहे थे.

बहुत ही असंवेदनशील बयान- देवेंद्र फडणवीस
CM देवेंद्र फडणवीस ने वडेट्टीवार के इस बयान को 'बहुत ही असंवेदनशील और मूर्खता पूर्वक' करार दिया. उन्होंने कहा, "जो लोग वहां मारे गए, उनके परिवार उस घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने वही देखा जो हुआ. ऐसे बयान देना, जो मृतकों के परिवारों का अपमान करता है, यह किसी भी तरह से उचित नहीं है. वडेट्टीवार का बयान हमारे दुश्मनों को बढ़ावा देने जैसा है और इसे कभी भी मृतकों के परिवारों से माफ नहीं किया जा सकता."

उन्होंने कहा कि वे मृतकों के परिजनों पर नमक छिड़कने का काम वह कर रहे हैं. इनको कभी भी मृतकों के परिवारजन माफ नहीं करेंगे. एक प्रकार से जो हमारे दुश्मन है, उनको बढ़ावा देने वाला यह बयान है.

विजय वडेट्टीवार ने और क्या कहा?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था, "आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे, पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई, इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए. 26 पर्यटकों की जान गई. वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं. इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था. यह सब सरकार की विफलता है. इन सब चीजों पर सरकार बात नहीं करती है. अगर उन्हें बात करनी है तो सिर्फ यह कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारा.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget