एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली दौरे पर फडणवीस-पवार, शिंदे को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार आज (बुधवार, 11 दिसंबर) दिल्ली दौरे पर हैं. हालांकि एकनाथ शिंदे का दिल्ली आने का कार्यक्रम नहीं है.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल जारी है. इस बीच बीजेपी नेता ने कहा कि 14 दिसंबर को कैबिनेट विस्ताव हो सकता है. इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार दिल्ली दौरे पर हैं. हालांकि शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का दिल्ली आने का कार्यक्रम नहीं है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीटीआई से कहा कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. 

शिंदे को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय?

पीटीआई से बात करते हुए बीजेपी के एक नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग आवंटित होने की भी संभावना नहीं है. उन्होंने माना कि महायुति में तीन दल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के होने की वजह से बातचीत में देरी हो रही है. हालांकि 14 दिसंबर तक मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि शिवसेना को गृह मंत्रालय देने से इनकार कर दिया गया है. 

बता दें कि फडणवीस से पहले करीब ढाई साल तक सीएम रहे एकनाथ शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम के साथ गृह मंत्रालय संभाल रहे थे. अब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं और शिंदे उप-मुख्यमंत्री. अटकलें हैं कि एकनाथ शिंदे की पार्टी बीजेपी से गृह मंत्रालय मांग रही है. 

बीजेपी से 21 से 22 नेता बन सकते हैं मंत्री

नाम न बताने की शर्त पर नेता ने कहा कि शिवसेना को शहरी विकास मिल सकता है, लेकिन राजस्व मिलने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कोटे से 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं. चार से पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे और एनसीपी नेता अजीत पवार के साथ शपथ ली थी. राज्य में महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं है. 

महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर भड़की हिंसा, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, इंटरनेट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget