एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में होने वाला है कैबिनेट विस्तार, अजित पवार का बढ़ेगा कद! किसपर गिरेगी गाज?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है. ऐसे में सभी की नजर अब इसपर टिकी हुई है कि क्या खराब प्रदर्शन करने वालों को मौका मिलेगा या नहीं.

Maharashtra Monsoon Session 2024: नरेंद्र मोदी ने कल तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. नरेंद्र मोदी के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार 3.0 में एकनाथ शिंदे गुट के एक सांसद को शामिल किया गया है, जबकि एनसीपी अजित पवार गुट के एक भी नेता को कैबिनेट में जगह नहीं मिली. 

इस बात को लेकर अजित पवार ने नाराजगी भी जताई है. अजित पवार गुट की मांग थी कि उसे कैबिनेट पद दिया जाए जबकि उसे राज्य मंत्री पद का ऑफर दिया था. महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में नुकसान के बाद अजित पवार ने एक बैठक की थी. उनकी मांग थी कि नेताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए राज्य में कैबिनेट विस्तार होना चाहिए. 

केंद्र में एनडीए के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार होगा. महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 27 जून से शुरू होगा. खबर है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार मानसून सत्र से पहले किया जाएगा. 

अजित पवार 2 जुलाई 2023 को शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुए थे. उस वक्त हुए कैबिनेट विस्तार में अजित गुट के नेताओं को बड़ा मौका मिला. इसके बाद चर्चा थी कि एक और छोटा कैबिनेट विस्तार होगा. हालांकि, साल भर बीत जाने के बावजूद कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है. इसी पृष्ठभूमि में विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अगले एक से दो सप्ताह में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा.

रविवार को दिल्ली में एनडीए सरकार के 72 मंत्रियों ने शपथ ली. हालांकि, इसमें शिंदे गुट को सिर्फ एक राज्य मंत्री पद मिला और अजित गुट को एक भी मंत्री पद नहीं मिला. राजनीतिक हलके की नजर अब इस बात पर है कि राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में इसकी भरपाई होगी या नहीं.

महायुति सरकार में शिंदे गुट और अजित गुट लगातार कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे थे. लोकसभा चुनाव में महायुति को झटका लगने के बाद अजित पवार ने इससे बने नकारात्मक माहौल को दूर करने के लिए 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की थी. इन सबके बीच मानसून सत्र से पहले गठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा. इस फेरबदल के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों पर गाज गिरेगी.

संभावना है कि बीजेपी मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को मौका देगी. इस समय सबकी नजर इस पर है कि शिंदे गुट और अजित गुट से किन विधायकों को मंत्री बनने का मौका दिया जाएगा. इसके अलावा पिछले दो साल से रुकी हुई निगम की नियुक्तियां भी इस समय की जाएंगी. ताकि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं में उत्साह बना रहे.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज विधायकों और सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में वे गलतियां न हों, इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तदनुसार मार्गदर्शन करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों, सहयोगी दलों के बीच समन्वय पर भी चर्चा करेंगे. शाम 6 बजे सभी विधायकों के साथ और शाम 7 बजे वर्षा बंगले पर सांसदों के साथ बैठक होगी. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मुंबई में येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget