एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मुंबई में येलो अलर्ट

Maharashtra Rain Forecast: महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon) प्रवेश कर चुका है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ-साथ मुंबई में येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Mumbai Monsoon Rain: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के बाद भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मानसून अपने सामान्य आगमन की तिथि 11 जून से दो दिन पहले आगे बढ़ गया है.

IMD ने 10 जून को दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है और आने वाले सप्ताह के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहेगी.

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान कम हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पड़ोसी पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिससे रविवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा.

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन सहित मरम्मत कार्य जारी थे तभी भारी बारिश के कारण पालघर के मालजीपाड़ा इलाके में सड़क का एक हिस्सा धंस गया. उन्होंने बताया कि इससे यातायात ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर आवाजाही बाधित हो गई. रविवार सुबह 5.30 बजे से यातायाज जाम में फंसे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.

ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सातारा और जलगांव सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी पिछले एक दिन में अच्छी बारिश हुई. रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के अनुसार, दक्षिण मुंबई में स्थित कोलाबा वेधशाला, जहां राज्य सरकार के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं, में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सांताक्रूज़ वेधशाला में इसी अवधि में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से मोदी सरकार 3.0 में बीजेपी और शिवसेना के कितने नेता बने मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget