एक्सप्लोरर

Mumbai News: केंद्रीय मंत्री की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने नेताओं को दी अहम सलाह, कहा- नजीर कायम करिए

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, ‘‘सम्मानजनक पदों पर आसीन व्यक्तियों को अन्य गणमान्य लोगों के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए. नयी पीढ़ी के लिए एक नजीर कायम करना चाहिए.''

Bombay High Court: बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि सम्मानजनक पदों पर आसीन व्यक्तियों को अन्य गणमान्य लोगों के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए और नयी पीढ़ी के लिए एक नजीर कायम करना चाहिए. न्यायमूर्ति पी बी वराले की अगुवाई वाली पीठ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे (Narayan Rane) की याचिका पर सुनवाई कर रही है. राणे ने पिछले साल महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खिलाफ अपने बयान को लेकर धुले जिले में दर्ज की गयी प्राथमिकी खारिज करने की मांग की है.

उच्च न्यायालय ने क्या कहा
कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से भी जानना चाहा कि क्या पुलिस यह बयान देने की इच्छुक है कि वह राणे के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से परहेज करेगी. उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘ सम्मानजनक पदों पर आसीन व्यक्तियों को अन्य गणमान्य लोगों के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए...क्यों याचिकाकर्ता (राणे) अदालत में आकर यह नहीं कहते हैं कि जो हो गया , वह हो गया? हम सभी के प्रति सम्मानजनक होने का फैसला करें. हम दूसरे को गलत संकेत न दें.’’

Noida News: शराब के नशे में दो युवतियों का प्रेमी के साथ विवाद, जब पुलिस और परिजनों को देख आया होश तो...

नजीर कायम करना चाहिए-कोर्ट
कोर्ट ने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी के लिए एक नजीर कायम करना चाहिए. आखिरकार महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जिसकी समृद्ध धरोहर है.’’ उच्च न्यायालय ने कहा कि अतीत में एक वरिष्ठतम विपक्षी नेता मोर्चा लेकर मंत्रालय पहुंच गये थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने कक्ष से बाहर आये. ‘‘ वह उन्हें अपने साथ अंदर ले गये और उनकी बात सुनी, ऐसी थी हमारी धरोहर.’’

क्या कहा था राणे ने
पिछले साल अगस्त में राणे ने भारत की आजादी के बारे में उद्धव ठाकरे की अनभिज्ञता का दावा करते हुए उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी जिसपर विवाद उत्पन्न हो गया था. राणे को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था.

Delhi Corona Update: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 965 नए केस, एक मरीज की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget