एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP का प्लान, 12 जनवरी को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, अमित शाह और जेपी नड्डा लेंगे हिस्सा

Maharashtra BJP: महाराष्ट्र बीजेपी का एक दिवसीय सम्मेलन शिरडी में आयोजित होगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, 10000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी गदगद है. राज्य में सत्तारूढ़ मोर्चे को शानदार चुनावी विजय दिलाने के बाद बीजेपी 12 जनवरी को शिरडी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी. इसमें युवाओं के बीच संपर्क कार्यक्रम चलाने समेत विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की जाएगी.

पार्टी ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को जारी एक बयान में कहा कि शिरडी में होने वाले इस एक दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, 10000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.

युवाओं पर केंद्रित नया अभियान होगा शुरू

महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से बयान में कहा गया है कि सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित युवाओं पर केंद्रित नया अभियान शुरू किया जाएगा. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. बयान के अनुसार भारी बहुमत से सत्तारूढ़ महायुति के सत्ता में लौटने के बाद पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का इस मौके पर अभिनंदन किया जाएगा.

महायुति ने 230 सीटों पर दर्ज की है जीत

बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति ने नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीती थीं. इस चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था. एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महायुति के अन्य दो घटक दल हैं. देवेंद्र फडणवीस सीएम बने तो वहीं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है. 

वहीं, महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें:

कैबिनेट विस्तार से पहले महायुति का मंथन, CM देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे ने की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget