एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP चीफ बावनकुले के बेटे की ऑडी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दो गिरफ्तार

Maharashtra News: पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के की ये घटना है. जीतेंद्र सोनकांबले की कार और एक मोपेड से ऑडी टकराई. इसमें दो लोग घायल हो गए.

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के बेटे संकेत बावनकुले (Sanket Bawankule) की ऑडी कार ने नागपुर में कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस मामले में ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के की ये घटना है. जीतेंद्र सोनकांबले नाम के शिकायतर्ता की कार और एक मोपेड से ऑडी टकराई. इससे दो लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद संकेत बावनकुले भाग गया- पुलिस

पुलिस की मानें तो ये घटना नागपुर के रामदासपेठ इलाके की है. सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के अधिकारी बताया कि रात 1 बजे ऑ़डी कार ने पहले शिकायकर्ता जीतेंद्र सोनकांबले की कार को टक्कर मारी. फिर इसके बाद एक मोपेड से टकराई. इसमें सवार दो लोग घायल हो गए. इसके बाद मनकापुर इलाके की तरफ जा रही ऑडी ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी. वहां पर एक टी-प्वाइंट पर ऑडी ने एक पोलो कार को टक्कर मारी. उसमें सवार लोगों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि संकेत बावनकुले समेत तीन लोग भाग गये.

पुलिस ने आगे बताया कि ऑडी के ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने रोका. उन्हें तहसील पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद वहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस को सौंप दिया गया. 

बीयर बार से लौटने के दौरान हादसा- पुलिस

अधिकारी ने बताया कि ऑडी में सवार लोग धरमपेठ में एक बीयर बार से लौट रहे थे इसी दौरान ये घटना घटी. हालांकि पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं. जीतेंद्र सोनकांबले की शिकायत के आधार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरे मामलों में केस दर्ज किया गया. हालांकि बाद में ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को बेल पर छोड़ दिया गया. आगे की जांच जारी है. 

कानून सभी के लिए बराबर- महाराष्ट्र बीजेपी चीफ

इस घटना पर महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस को बिना किसी का पक्ष लिए विस्तृत जांच करनी चाहिए. जो दोषी हों उनके खिलाफ आरोप तय होने चाहिए और उचित कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए."

अमित शाह के लाल बाग के राजा के दर्शन पर गरमाई सियासत, बीजेपी-शिवसेना ने संजय राउत को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget