एक्सप्लोरर

Rahul Narwekar Email: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का इमेल आईडी हैक, राज्यपाल को भेजे गए मेल

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का ईमेल आईडी हैक हो गया है. इसे लेकर उन्होंने पुलिस थाणे में केस दर्ज कराया है.

Rahul Narwerkar Email I.D Hack: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का इमेल आईडी हैक हो गया है. इमेल से राज्यपाल को मेल भेजे गए हैं. स्पीकर नार्वेकर ने मरीन लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.

कथित तौर पर नार्वेकर की ईमेल आईडी से महाराष्ट्र के राज्यपाल को भेजे गए एक ईमेल को खुद नार्वेकर ने अस्वीकार कर दिया था. गवर्नर कार्यालय से पूछताछ करने पर नार्वेकर ने ऐसा कोई भी ईमेल भेजने से इनकार किया. सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में सदन में उनके आचरण के लिए कुछ विधायकों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया था.

हाल ही में, नार्वेकर ने यह फैसला सुनाकर सुर्खियों में रहे कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली पार्टी है, जिससे उद्धव ठाकरे के गुट को झटका लगा था. उन्होंने एनसीपी विभाजन मामले में भी महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था.

मंगलवार को अधिकारियों ने पुष्टि की कि नार्वेकर का ईमेल हैक कर लिया गया है. उनके अकाउंट से राज्यपाल को एक ईमेल भेजा गया था. ईमेल की सामग्री में कथित तौर पर विधानसभा के भीतर कुछ विधायकों के आचरण के संबंध में निर्देश शामिल थे. राहुल नार्वेकर ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

राहुल नार्वेकर वर्तमान में बीजेपी के सदस्य हैं और महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. राहुल नार्वेकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना पार्टी कार्यकर्ता के रूप में की थी. बाद में वह शिवसेना की युवा शाखा के प्रवक्ता बन गये. जून 2016 में, उन्हें राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य के रूप में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुना गया. वर्तमान में, वह बीजेपी के विधायक के रूप में मुंबई में कोलाबा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

3 जुलाई, 2022 को राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. विशेष रूप से, वह देश के किसी भी राज्य में इस पद को संभालने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति (44 वर्ष की आयु में) हैं.

ये भी पढ़ें: MVA की टेंशन बढ़ा सकता है प्रकाश आंबेडकर का ये पत्र, 'BJP के साथ नहीं जाएंगे, ये लिखकर देने से किया इनकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget