एक्सप्लोरर

Maharashtra: 160 सीटों वाली 'गारंटी' पर सियासी संग्राम, सीएम फडणवीस बोले- कहानी बना रहे शरद पवार

Maharashtra News: शरद पवार के बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हैरानी होती है चुनाव प्रभावित करने के आइडिया के साथ लोग बड़े नेताओं के पास आते हैं और न पुलिस, न चुनाव आयोग में होती हैं.

विधानसभा चुनाव में सीटें जिताने का ऑफर मिलने के शरद पवार के खुलासे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा जवाब दिया है. पवार ने दावा किया था कि चुनाव से पहले उन्हें 288 में से 160 सीटें जिताने की गारंटी दी गई थी. फडणवीस ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ऐसे बयान सिर्फ कहानियां बनाने के लिए दिए जा रहे हैं.

फडणवीस ने उठाए सवाल

पवार के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत आश्चर्य है कि लोग भारत के चुनावों को प्रभावित करने के विचार के साथ इतने वरिष्ठ नेताओं के पास जाते हैं, और वे केवल एक-दूसरे का परिचय कराते हैं. ये ना पुलिस में कंप्लेंट करते हैं, ना इलेक्शन कमीशन को कंप्लेंट करते हैं, ना उसके ऊपर कोई कार्रवाई करते हैं.'

फडणवीस ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान सिर्फ कहानियां बनाने के लिए दिए जाते हैं. उन्होंने कहा, 'इसका सीधा मतलब यह होता है कि क्या आपने उनका इस्तेमाल करके देखा? वो ऑफर लेकर आए थे तो. इसलिए इस प्रकार की बातें कहना मुझे लगता है कि अब ये स्टोरीज बनाने वाली बात है.'

‘ईवीएम हैक’ को लेकर चुनौती

मुख्यमंत्री फडणवीस ने चुनाव आयोग की ईवीएम को लेकर दी गई चुनौती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग ने कई बार ओपन चैलेंज दिया था कि आप ईवीएम को हैक करके दिखाइए. 8-8 दिन तक कोई भी आए और ईवीएम को हैक करके दिखाए, लेकिन कोई कर नहीं पाया.'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपके पास कोई सबूत है तो इलेक्शन कमीशन में ले जाइए, लेकिन झूठी बातें बोलकर जनता के दिए गए जनादेश को और जनता को अपमानित करना बंद कीजिए.'

शरद पवार के इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई है. एक तरफ पवार और राहुल गांधी इसे नजरअंदाज करने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी इस बयान को बेबुनियाद और जनता के जनादेश का अपमान बता रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget