एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में मतदान वाले दिन करीब 150 मामले हुए दर्ज, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को यानी मतदान वाले दिन चुनाव आयोग ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे. इसी के मद्देनजर आचार संहिता उल्लंघन और आपराधिक मामले दर्ज किए गए.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में बुधवार (20 नवंबर) को वोटिंग के बाद अब नतीजों का इंतजार है. इस बीच ये खबर सामने आई है कि राज्य में वोटिंग वाले दिन करीब 150 मामले दर्ज किए हैं. चुनाव आयोग की तरफ से ये कार्रवाई की गई. पूरे महाराष्ट्र में 20 नवंबर को यानी मतदान वाले दिन चुनाव आयोग ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे. किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो सके, इसका पूरा ख्याल रखा गया था और इसी सतर्कता के मद्देनजर EC ने सख्त एक्शन लिया.

चुनाव आयोग की तरफ से दर्ज किए गए इन मामलों में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले, कुछ जगहों पर आपराधिक मामले शामिल हैं. बीड, नागपुर, नांदगांव में गंभीर आपराधिक घटनाओं को लेकर कार्रवाई की गई है.

कई जगह नकदी नोट, ड्रग्स और शराब बरामद

बता दें कि जिस दिन से आचार संहिता लगी है, पूरे महाराष्ट्र में चुनाव आयोग सक्रिय है. राज्य में अलग-अलग जगहों पर चुनाव आयोग के दस्ते जांच पड़ताल कर रहे हैं, जिसमें भारी मात्रा में नगदी नोट समेत कई जगहों पर कीमती सामान भी पकड़े गए. कुछ जगहों पर ड्रग्स के अलावा भारी मात्रा में शराब की खेप भी पकड़ी गई थी.

धुले में भारी मात्रा में चांदी जब्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की. नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि थलनेर थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सुबह करीब छह बजे नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से यह जब्ती की गई.

महाराष्ट्र में बीड जिले के घाटनंदूर में कुछ मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ करने और कुछ ईवीएम को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. इन घटनाओं के अलावा, इससे पहले चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के करीब 550 मामले दर्ज किए थे. 

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) को मतदान हुआ. औसत रूप से करीब 65.26 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. वोटिंग खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में महायुति की सरकार बनने की संभावना जताई गई है. हालांकि कुछ एग्जिट पोल के नतीजे MVA को बढ़त दिखा रहे हैं. 23 नवंबर को सभी सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Axis My India Exit Poll 2024: मराठवाड़ा से मुंबई तक, महाराष्ट्र के किस रीजन में कौन मार रहा बाजी? एग्जिट पोल में सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget