एक्सप्लोरर

युगेंद्र पवार ने बारामती सीट से दाखिल किया नामांकन, शरद पवार बोले- ‘लोगों पर पूरा भरोसा...'

Maharashtra Election 2024: बारामती सीट से शरद पवार की पार्टी से उनके पोते युगेंद्र पवार ने नामांकन दाखिल किया है. उनका मुकाबला उपमुख्यमंत्री और चाचा अजित पवार से होगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) चीफ शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार ने सोमवार को बारामती विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. युगेंद्र अपने चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद बारामती सीट पर पवार परिवार के दो सदस्यों के बीच यह दूसरी चुनावी लड़ाई है. लोकसभा चुनाव में एनसीपी(SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था. 

अपनी पारिवारिक परंपरा का पालन करते युगेंद्र पवार ने नामांकन दाखिल करने से पहले बारामती के एक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे. वहीं अपने पोते के नामांकन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि मुझे बारामती के लोगों पर पूरा भरोसा है. वे लगातार मुझे राजनीतिक ताकत दे रहे हैं. इसकी शुरूआत 1965 में हुई थी. मैंने यहां से कई चुनाव लड़े हैं पहले मैं प्रचार करता था लेकिन अब मेरे लिए यहां के लोग प्रचार की जिम्मेदारी निभाते हैं. 

‘युगेंद्र की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे’
शरद पवार ने आगे कहा कि मुझे बारामती के नागरिकों पर पूरा भरोसा है वे इस चुनाव में एमवीए उम्मीदवार युगेंद्र की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि बारामती के मतदाताओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता. वहीं महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच पर शरद पवार ने कहा कि अधिकांश सीटों पर सहमति बन गई थी और कुछ सीटों पर चर्चा चल रही थी इसलिए जिन सीटों पर फैसला नहीं हो पाया उनपर नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया गया. वहीं उन सीटों पर अंतिम फैसला होने के बाद उम्मीदवारी वापस भी ली जा सकती है.

‘बारामती हमेशा शरद पवार के साथ जुड़ा हुआ है’
युगेंद्र पवार के नामांकन में शामिल हुए सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बारामती के मतदाता हमेशा एनसीपी (SP) के साथ खड़ें हैं. बारामती हमेशा शरद पवार के साथ जुड़ा हुआ है. यहां के मतदाता पिछले 55 सालों से शरद पवार के साथ खड़े हैं.

वहीं युगेंद्र पवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि बारामती के लोग मेरा साथ दें मैं हमेशा उनके लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने शरद पवार को अपना गुरु, मार्गदर्शन और आदर्श बताया. साथ ही कहा कि मैं नहीं सोच रहा कि मेरे सामने चुनौती कितनी बड़ी है. लेकिन मैं हमेशा केवल शरद पवार के साथ रहना चाहता हूं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget