एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महायुति और MVA को टक्कर देने के लिए महाराष्ट्र में बनेगा थर्ड फ्रंट, बच्चू कडू ने किया बड़ा दावा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में तीसरा मोर्चा बनाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. PJP नेता बच्चू कडू ने सरकार का साथ छोड़ने का फैसला किया है. उनका कहना है कि 15 दिनों में तीसरा मोर्चा बन जाएगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए राज्य के छोटे राजनीतिक दलों ने भी अब तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल, शिवसेना समर्थित निर्दलीय विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के नेता बच्चू कडू ने सरकार का साथ छोड़ने का फैसला किया है. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो अगले 15 दिनों के अंदर तीसरा मोर्चा स्थापित हो जाएगा.

निर्दलीय विधायक बच्चू कडू का कहना है कि उन्होंने राज्य में तीसरा मोर्चा बनाने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति और भारतीय जवान किसान पार्टी के नेता नारायण अंकुश के साथ हाथ मिलाने की योजना बनाई है. उन्होंने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा है अगर यह सरकार किसानों और विकलांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लेती है, तो मैं कार्रवाई करने के लिए तैयार हूं. मैं सरकार से जल्द बाहर निकलने का फैसला लूंगा और अगले 15 दिनों में तीसरा मोर्चा स्थापित हो जाएगा.

रविकांत तुपकर भी कर चुके हैं तीसरा मोर्चा बनाने की पहल
बता दें कि इससे पहले किसान नेता रविकांत तुपकर भी तीसरा मोर्चा बनाने की बात कह चुके हैं. वे प्रदेश की कई छोटी और ताकतवर पार्टियों को साथ मिलाकर थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद शुरू कर चुके हैं. जुलाई माह में उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने की पहल के तहत ही बच्चू कडू से मुलाकात भी की थी.  

गौरतलब है कि अगर तीसरा मोर्चा बनता है तो पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसानों और विकलांगों की ताकत देखने को मिलेगी. इससे पहले जो चुनाव जातीय समीकरण पर लड़े जाते थे. अब पहली बार किसानों और विकलांगों के एक साथ आकर चुनाव लड़ने की संभावना है. हालांकि अभी गठबंधन कैसे बनता है और कौन-कौन इस गठबंधन में शामिल होगा. इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं

यह भी पढ़ें: 'पूर्व राज्यपाल की टोपी कभी नहीं उड़ी, तो...', शिवाजी की मूर्ति गिरने पर उद्धव ठाकरे का सवाल, क्या बोले शरद पवार?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget