एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में BJP को बड़ा झटका! लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की लातुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सुधाकर श्रंगारे को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी. अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी के पूर्व सांसद सुधाकर श्रंगारे (Sudhakar Shrangare) ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली. उन्होंने यह राजनीतिक फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. श्रंगारे ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह लोक कल्याण और लातुर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार शुरू करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर  लिखा, ''आपका प्रबल समर्थन. आस्था वही पुरानी है. एक नई शुरुआत! कांग्रेस पार्टी में जनता का प्रवेश.''

लातुर में कटेंगे बीजेपी के वोट?

पूर्व सांसद सुधाकर ने कहा कि प्रगतिशील भविष्य को लेकर कांग्रेस के दृष्टिकोण में अपने विश्वास के कारण उन्होंने इस पार्टी को ज्वाइन किया है. सुधाकर को अमित देशमुख और दिलीपराव देशमुख की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कराया गया. बताया जाता है कि उनके इस फैसले से लातुर में बीजेपी का वोट बैंक प्रभावित होगा. 

लोकसभा में बीजेपी ने दिया था टिकट फिर छोड़ा साथ

सुधाकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता था. 2024 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें फिर टिकट दिया, लेकिन वह कांग्रेस के शिवाजीराव कालगे से हार गए. 2019 में सुधाकर श्रंगारे ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से हाराय था. सुधाकर को 661,495 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 3,72,384 वोट ही मिले थे. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शिवाजीराव काल्गे को जीत मिली और उनके समर्थक में 49.15 प्रतिशत वोट गए, जबकि सुधाकर के समर्थन में 5,47,140 वोट पड़े.

कांग्रेस के सामने टिक पाएंगे बीजेपी के प्रत्याशी?

लातुर सिटी का परिसीमन कर इसे लातुर सिटी और लातुर ग्रामीण बना दिया गया था. यहां हमेशा कांग्रेस का दबदबा है. लातुर सिटी से अमित देशमुख जीतते आ रहे हैं, जबकि लातुर ग्रामीण सीट पर भी पिछला तीन चुनाव भी कांग्रेस ने ही जीता है. बीजेपी ने लातुर सिटी से अर्चना चाकुरकर और लातुर ग्रामीण से रमेश कराड को टिकट दिया है.

ये भी पढे़ं- Exclusive: राज ठाकरे का BJP-एकनाथ शिंदे से दो टूक, 'अमित ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने हैं तो वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget