एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में बदलाव का इंतजार', चुनाव के ऐलान के बाद आदित्य ठाकरे ने महायुति को घेरा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर हमला बोला है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में सियासी हलचल और तेज हो गई है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में न्याय और सरकार में बदलाव का इंतजार कर रही है. इसका फैसला अब राज्य की जनता करेगी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र में हम सभी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो 20 नवंबर है, इस दिन वोटिंग होगी. महा विकास अघाड़ी (एमवीए) एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार को हटाकर बदलाव लाना चाहती है. इस सरकार ने पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र को लूटा है. हमने न्याय का इंतजार किया लेकिन अब इंसाफ मतदाता करेंगे. जय महाराष्ट्र!''

2022 में शिवसेना हुई थी विभाजित

गौरतलब है कि पार्टी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के विद्रोह के बाद जून 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई थी. इसके बाद शिंदे बीजेपी के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने. इसी तरह, एनसपी नेता अजीत पवार ने अपनी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया और पिछले साल जुलाई में सरकार में शामिल हो गए. 

बहरहाल MVA में शिव सेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (SP) शामिल हैं. और इसका लक्ष्य शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP की महायुति सरकार को सत्ता से हटाने का है.

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर कब होगी वोटिंग?

महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर चुनाव एक साथ होंगे. 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा. 

निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं.  महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं. राज्य में कुल 1,00186 मतदान केंद्र होंगे.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के ऐलान पर प्रफुल्ल पटेल का बड़ा दावा, किसकी बढ़ा दी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget