एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: शिवाजी पार्क में PM मोदी की रैली पर संजय राउत ने घेरा, कहा- ‘पता चलेगा कौन कितने...’

Maharashtra Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने घेरा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री के भाषण से ऊब चुकी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: मुंबई के शिवाजी पार्क में गुरुवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभा के दौरान आपने देखा क्या हाल था, लोग थे ही नहीं, महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री के भाषण से ऊब चुकी है, जिस तरीके से मुंबई को लूटा, महाराष्ट्र को लूटा है, मुंबई के बारे में जो षड्यंत्र रचा, उसकी वजह से मुंबई की जनता बात नहीं सुनना चाहती.

राउत ने आगे कहा कि ये एक संदेश पीएम मोदी की बगल में बैठे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के लिए भी था कि लोग उनसे भी ऊब चुके हैं. आने वाले दिनों में जब विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा, तब पता चलेगा कौन कितने पानी में है.

‘महाराष्ट्र की जनता विश्वास नहीं रखती- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे कहा कि देखिए प्रधानमंत्री के बयान पर महाराष्ट्र की जनता विश्वास नहीं रखती है. महा विकास अघाड़ी में हम तीनों एक साथ है. हम तीनों एक हैं और आपसे ज्यादा सेफ हैं. उन्होंने कहा कि किसका रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है, यह जनता तय करेगी. उन्होंने जो शिवसेना तोड़कर एक अलग गुट बनाया है, उसका रिमोट कंट्रोल जरूर उनके हाथ में होगा. लेकिन, हमारा रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में देने से हम बच गए, इसलिए वे हमसे नाराज हैं. राउत ने कहा कि हमको मालूम है, हम स्वाभिमानी लोग हैं, महाराष्ट्र और शिवसेना आपके चंगुल में आने वाले नहीं है. 

एकनाथ शिंदे को किसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे’
सांसद ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है 23 नवंबर के बाद महायुति नहीं रहेगी, क्योंकि मुख्यमंत्री नहीं रहेगा एकनाथ शिंदे को यह किसी भी हालत में मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, सबसे पहले तो उनको बहुमत ही नहीं मिलेगा, शिंदे को वे लीडर ऑफ अपोजिशन भी नहीं बनाएंगे. हमारी सरकार बनने वाली है.

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर भी शिवसेना यूबीटी नेता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे स्वर्ग से सब देख रहे हैं, आपका जो नौटंकी चल रहा है. शिवराज सिंह चौहान हो या नरेंद्र मोदी हो या फिर अमित शाह हो, शिवसेना आपके साथ 25 साल रही. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कैसा धोखा दिया है, यह भी बालासाहेब ठाकरे देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू…’, BJP विधायक नितेश राणे ने 'वोट जिहाद' और मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में CM फडणवीस-शिंदे फोड़ेंगे हांडी, गोविंदाओं की पढ़ाई होगी मुफ्त
मुंबई में CM फडणवीस-शिंदे फोड़ेंगे हांडी, गोविंदाओं की पढ़ाई होगी मुफ्त
ठाणे में 'स्वामी प्रतिष्ठान दहीहंडी' में 71 लाख का पुरस्कार, CM फडणवीस होंगे शामिल
ठाणे में 'स्वामी प्रतिष्ठान दहीहंडी' में 71 लाख का पुरस्कार, CM फडणवीस होंगे शामिल
NCPA कर्मचारियों की सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, हर साल 50 हजार बोनस
NCPA कर्मचारियों की सैलरी में ₹7,250 की मासिक बढ़ोतरी, हर साल 50 हजार बोनस
अभिजीत दीपके शुरू करेंगे पुलिस के खिलाफ आंदोलन? इस बयान से मिले संकेत
अभिजीत दीपके शुरू करेंगे पुलिस के खिलाफ आंदोलन? इस बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget