एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: संजय राउत का बेटे को जोड़ते हुए MNS प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना, ‘उनकी मानसिक स्थिति...’

Maharashtra Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के मन में अपने बेटे के भविष्य को लेकर डर है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है. दरअसल, राज ठाकरे के एक बयान को लेकर उनसे सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा कि उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है, इसलिए आप उनकी मानसिक स्थिति को समझ सकते हैं, जो नेता पहले कहते थे कि वे गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में आने नहीं देंगे, अब वे (राज ठाकरे) उनके गुणगान करने लगे हैं.

सांसद राउत ने आगे कहा, "राज ठाकरे के मन में अपने बेटे के भविष्य को लेकर डर है. लेकिन, महाराष्ट्र में किसी भी हालत में महा विकास अघाड़ी का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा. ये राज ठाकरे को भी पूरी तरफ से मालूम है.

उन्होंने बीजेपी नेताओं पर उनकी पार्टी की पहचान और मूल्यों को चुराने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि हर कोई ये जानता है कि चोरी बार-बार कैसी हुई, जिन लोगों ने हमारी पार्टी और हमारा चुनाव चिन्ह चुराया है. पीएम मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है और राज ठाकरे खुद को उनके साथ जोड़ रहे हैं.

राज ठाकरे ने किया था ये दावा
बता दें कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तरफ से मुंबई की माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन देने का ऐलान किया गया था. फडणवीस के बयान के बाद राज ठाकरे की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा और हम उनके साथ होंगे. जिसपर संजय राउत ने राज ठाकरे पर निशाना साधा है.

इससे पहले राउत ने डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस पर गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दिवाली के दिन कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, इस नेता का पार्टी से इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget