एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में वोट प्रतिशत बढ़ने का किसे होगा फायदा? महायुति बनाम MVA के बीच जंग दिलचस्प

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में वोटर्स ने जबरदस्त उत्साह दिखाया. 1999 के बाद रिकॉर्ड वोटिंग देखने को मिली. वोटिंग टर्नआउट देखकर अब अनुमानों का दौर शुरू हो गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. प्रत्याशियों को अब नतीजों का इंतजार है. विधानसभा चुनाव का मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. महाराष्ट्र के मतदाताओं ने नया रिकॉड बनाया है. आंकड़ों के मुताबिक इस बार 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है. इससे पहले साल 1999 का मतदान प्रतिशत ज्यादा था. वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी के बाद अनुमानों का दौर शुरू हो गया है. अक्सर भविष्यवाणी वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी या कमी के आधार पर की जाती है. 

मतदान के आंकड़े

  • साल 1962- कुल मतदान 60.36%, पुरुष 65.71%, महिला 54.51%
  • साल 1967 - कुल मतदान 64.84%, पुरुष 69.21%, महिला 60.25%
  • साल 1972-  कुल मतदान 60.63%, पुरुष 64.69%, महिला 56.38%
  •  साल 1978 - कुल मतदान 67.59%, पुरुष 70.49%, महिला 64.55%
  • साल 1980-  कुल मतदान 53.3%, पुरुष 58.7%, महिला 48.28%
  • साल 1985 - कुल मतदान 59.17%, पुरुष 65.01%, महिला 56.17%
  • साल 1990 - कुल मतदान 62.26%, पुरुष 65.19%, महिला 59.8%
  • साल 1995 - कुल मतदान 71.69%, पुरुष 72.68%, महिला 70.64%
  • साल 1999 -  कुल मतदान 60.95%, पुरुष 63.65%, महिला 58.3%
  • साल 2004 - कुल मतदान 63.44%, पुरुष 65.5%, महिला 61.37%
  • साल 2009 - कुल मतदान 59.5%, पुरुष 61.55%, महिला 57.23%
  • साल 2014 - कुल मतदान 63.8%, पुरुष 64.33%, महिला 61.59%
  • साल 2019 - कुल मतदान 61.1%, पुरुष 65.77%, महिला 59.65%
  • साल 2024- कुल 65 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया दर्ज

शुरू हुआ अनुमानों का दौर

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर विशेषज्ञ दो संभावनाओं की भविष्यवाणी करते हैं. अनुमान लगाया जाता है कि मतदाताओं का रुझान सत्तारूढ़ दल के खिलाफ गया है या विपक्ष मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने में सफल रहा. इस बार के विधानसभा चुनावों की स्थिति कुछ अलग थी. महिला मतदाताओं को आकर्षित करने पर राजनीतिक दलों का फोकस रहा. सत्ताधारी दल ने लाडली बहन योजना का जमकर प्रचार किया. विपक्ष ने भी योजना की राशि में दोगुना इजाफा करने का ऐलान किया. लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं की भागीदारी देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ फायदा सत्ताधारी दल को मिलेगा. हालांकि चुनाव में विपक्ष की ओर से लगातार महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया गया. इसके साथ ही महंगाई भी एक अहम मुद्दा था. महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ती है.  

क्या कहते हैं चुनाव विश्लेषक

चुनाव विश्लेषक विनोद यादव का कहना है कि जातीय समीकरण और मत विभाजन को भी अहम कारक माना जाता है. शरद पवार की एनसीपी के प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि लोकसभा में भी रुझान को गिरते देखा है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ सैंपल सर्वे है. महेश तपासे ने दावा किया कि राज्य की जनता ने एकतरफा महाविकास अघाड़ी के पक्ष में फैसला किया है. उन्होंने कहा, "अलग अलग मुद्दों की वजह से वोट प्रतिशत बढ़ा है. बढ़ा हुआ वोट महाविकास अघाड़ी के खेमे में है. रोजगार लोगों से छीन लिए गये. बहनें बेवकूफ नहीं हैं. सब देख और समझ रही हैं. 23 नवंबर को पता चल जायेगा कि वोट प्रतिशत का फायदा सत्ता पक्ष या विपक्ष को मिला." 

ये भी पढ़ें: मुंबई की 36 सीटों पर महायुति या MVA, किसका पलड़ा भारी? Axis MY India के सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget