एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर, जानें- MVA और NDA कब करेंगी सीटों का ऐलान

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर एमवीए में पेंच फंसा है. मुंबई की 21 सीटों पर उद्धव गुट की दावेदारी है, जबकि 7 सीटों पर शरद पवार दावा ठोक रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव के पहले सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी में सीटों को लेकर चर्चा अपने दौर में है. ऐसे में अब सीटों के ऐलान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक पितृपक्ष के खत्म होने के साथ ही एनडीए और एमवीए की तरफ से सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा.

पितृपक्ष की वजह से आने वाले दिनों में ना सीट बंटवारे की चर्चा होगी ना ही सीटों का ऐलान होगा. महाराष्ट्र पितृपक्ष कै दौरान कुछ नहीं होगा. हिंदू धर्म में पितृपक्ष का महीना पितरों की आत्मा को तृप्त करने के लिए होता है. इस माह में पितरों को याद किया जाता है. मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होने वाले पितृ पक्ष में पितरों को श्राद्ध और पिंडदान करने से परिवार में सुख समृद्वि और शांति आती है.

पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है और इस पूरे काल मे कोई अच्छे काम नहीं किए जाते हैं. इसलिए सीटों का ऐलान भी इस दौरान नहीं किया जाएगा. महाराष्ट्र में सीटों के ऐलान को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ेगा. 

महायुती के कुछ सीटों की लिस्ट तैयार
महायुति में सभी महत्वपूर्ण सीटों पर एकमत होने के जानकारी मिली है. ऐसे में बीजेपी पितृपक्ष के बाद एकनाथ शिंदे 50 सीटों में से 25 सीटों का ऐलान कर सकते हैं, जबकि अजित पवार 15 का ऐलान कर सकते हैं. इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में जमीन पर जुड़े रहने के लिए और पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया जाएगा. जल्द ही सीटों का ऐलान करेंगे तो प्रत्याशी घर घर पहुंचने के लिए आसान हो जाएगा और विपक्ष पार्टी की रणनीति रोकने के लिए भी एनडीए जल्दबाजी करत सकती है.

एमवीए में मुंबई को लेकर फंसा पेच
महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर एमवीए में पेंच फंसा है. मुंबई की 21 सीटों पर उद्धव गुट की दावेदारी है तो दूसरी तरफ इसी वजह से कांग्रेस नाराज है. महाराष्ट्र एमवीए में सीट शेयरिंग पर पर्दे के पीछे चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई की 36 में से 21 सीटों पर उद्धव गुट दावा कर रहा है, जबकि शरद गुट वाली एनसीपी सात सीटों पर दावा ठोक रही है. ऐसे में कांग्रेस के हिस्से सिर्फ आठ सीटें आती दिख रही हैं.

कांग्रेस कर रही ये मांग
मुंबई को अपना गढ़ बताकर उद्धव गुट ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहा है. वहीं शरद पवार वाली एनसीपी अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, कुर्ला, अणुशक्ति नगर, दहिसर, घाटकोपर ईस्ट और घाटकोपर वेस्ट सीट पर अपना दावा ठोक रही है. ऐसे में कांग्रेस नेता नाराज हैं. कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को आधार बनाकर सीट शयेरिंग की मांग कर रहे हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget