एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: बीजेपी नेता राम कदम का बड़ा दावा, 'हमें किसी समर्थन की जरुरत...'

Maharashtra Election 2024: बीजेपी नेता राम कदम ने MVA पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में इन्होंने महाराष्ट्र की जनता को हल्के में लेते हुए उनको मूर्ख बनाया और गुमराह किया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच बीजेपी नेता राम कदम ने दावा करते हुए कहा है कि रास्ता साफ है और महायुति गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ मजबूत सरकार बना रही है. हमें किसी बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र में लाडली बहना हो, लाडला भाई हो, लाडला किसान हो, हमारी सरकार ने हर व्यक्ति विशेष को लाभ दिया है. जिस प्रकार से राज्य में विकास के काम हुए हैं, जो कि उद्धव ठाकरे सरकार में पूरी तरह से रूके थे.''

महायुति सरकार को और भी बेहतर आंकड़े मिलेंगे- राम कदम

बीजेपी नेता ने कहा, ''हर वर्ग ने महायुति का समर्थन किया है. हम 23 तारीख की शाम को परिणाम देखेंगे. उपलब्ध कराए गए आंकड़े सिर्फ एक झलक हैं. महायुति सरकार को और भी बेहतर आंकड़े मिलेंगे. अंडरकरंट को अभी तक मापा नहीं गया है, और यह काफी विलक्षण है."

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता को गुमराह किया- राम कदम

उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा के चुनाव में उद्धव ठाकरे गुट हों, शरद पवार गुट हों या कांग्रेस हो. इन्होंने महाराष्ट्र की जनता को हल्के में लेते हुए उनको मूर्ख बनाया और गुमराह किया. संविधान के बारे में बारे में झूठ बोला गया. लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था. इस कारण से लोग चाहते थे कि महायुति की सरकार चाहिए जो हमारा फायदा करा रहे हैं. इस भाव ले लोगों ने बहुत अच्छी वोटिंग की.''

एग्जिट पोल के नतीजों में क्या?

ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में महायुति सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है. MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी को ये एग्ज़िट पोल 110 से 130 सीटें दे रहा है. अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें जा रही हैं. 

Chanakya Strategies एग्जिट पोल के मुताबिक महायुति को 152 से 160 सीटें और महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 के बीच सीटें दे रहा है. अन्य के खाते में 6 से 8 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए बुधवार (20 नवंबर) को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 65.11 फीसदी वोटिंग हुई.

ये भी पढ़ें:

'ये अब सिर्फ मनोरंजन का साधन', एग्जिट पोल के नतीजों पर बोला उद्धव ठाकरे गुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget