एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, अशोक चव्हाण के करीबी कांग्रेस में शामिल

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री खतगावकर बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इनके आने से मराठवाड़ा में कांग्रेस को मदद मिलेगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के इस दल से उस दल में जाने का सिलसिला जारी है. इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण को झटका देते हुए पूर्व सांसद भास्करराव पाटिल खतगावकर शुक्रवार को कांग्रेस में लौट आए. उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को अलविदा कह दिया है. 

नांदेड़ जिले से तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके भास्करराव पाटिल खतगावकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) अध्यक्ष नाना पटोले और वरिष्ठ नेता अमित देशमुख की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए. खतगावकर महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के रिश्तेदार हैं. उनके साथ पूर्व विधायक ओम प्रकाश पोकरणा और खतगावकर की बहू मीनल भी कांग्रेस में शामिल हो गईं, जो विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) का एक प्रमुख घटक है. 

'बिना शर्त के कांग्रेस में हुए शामिल'
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री खतगावकर बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं. पटोले ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में शामिल करने का फैसला पार्टी के (नांदेड़) जिला नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद लिया गया.

'मराठवाड़ा में मिलेगी मदद'
नाना पटोले ने विश्वास जताया कि खतगावकर की वापसी से कांग्रेस को नांदेड़ जिले की विधानसभा सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी, जो मराठवाड़ा क्षेत्र में चव्हाण का गृह क्षेत्र है. 

'घर वापस आकर खुश'
वहीं कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद खतगावकर ने कहा कि वह घर वापस आकर खुश हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस ने उन्हें उनके दशकों लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया. उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय के लिए मैं दूसरी पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गया था, लेकिन अब मैं घर वापस आ गया हूं.

2014 में बीजेपी में हुए थे शामिल
बता दें कि खतगावकर 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे, जब भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई थी. आगामी चुनाव नवंबर में होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में जीत के लिए BJP का 'मास्टरप्लान', कैलाश विजयवर्गीय समेत इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget