एक्सप्लोरर

 Loudspeaker Row: मुंबई की भायखला जेल से 12वें दिन रिहा हुई नवनीत राणा, खराब तबीयत के चलते वक्त से पहले हुई रिहाई

नवनीत राणा को आज जेल से रिहाई मिल गई . वे पिछले 11 दिनों से जेल में बंद थी. बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट ने उन्हें और उनके पति रवि को सशर्त जमानत दी थी.

 Loudspeaker Row: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा को बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी थी. वहीं नवनीत राणा की आज रिहाई हो गई है. नवनीत राणा भायखला जेल में पिछले 11 दिनों से बंद थीं और आज 12वें दिन उन्हें तबीयत खराब होने की वजह से समय से पहले रिहाई दी गई है. दरअसल नियमों के मुताबिक शाम पांच बजे उनकी रिहाई होनी थी.  वहीं नवनीत राणा के पति की रिहाई भी तलोजा जेल से पांच बजे तक हो सकती है.

रिहाई के बाद नवनीत राणा को सीआरपीएफ और मुंबई पुलिस की सुरक्षा दी गई है

 नवनीत राणा की रिहाई के साथ उन्हें सीआरपीएफ के साथ ही मुंबई पुलिस की सुरक्षा दी गई है. रिहाई होने के बाद वे लीलावती अस्पताल जाएंगी. जहां उनका चेकअप किया जाएगा इसके बाद वे या तो अस्पताल में भर्ती हो सकती है और अगर उनका स्वास्थ्य सही रहा तो वे घर जाएंगी.

बता दें कि बुधवार को नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को शर्तों के साथ जमानत मिल गई है. राणा दंपत्ति को कोर्ट से 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया गया है.

शर्तों के साथ मिली है जमानत

कोर्ट ने जमानत देते हुए दंपति के लिए कई शर्तें भी रखी हैं. कोर्ट के आदेश के मुताबिक राणा दंपति मीडिया से बात नहीं कर सकते. सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते. कोर्ट ने यह भी हिदायत दी कि दंपति दोबारा ऐसा कोई अपराध नहीं करेंगे. इसके अलावा पुलिस उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस देगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन में अटेंडेंस देने जाना होगा. अगर वे फिर से ऐसा अपराध करते हैं, तो जमानत रद्द हो जाएगी.

किस आरोप में गिरफ्तार किए गए थे राणा दंपत्ति

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की सार्वजनिक घोषणा से उत्पन्न विवाद में निर्दलीय लोकसभा सदस्य नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था. राणा दंपत्ति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने राजद्रोह सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया 30 वर्षीय शख्स, 17 बार पहले भी कर चुका है यही अपराध

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 2019 की तुलना में 2020 में हुई 8 लाख से ज्यादा मौतें, कोरोना काल में 16.6 फीसदी का आया उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget