एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई के निकट गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के पहियों के पास लगी आग, सामने आई ये बड़ी वजह

Mumbai Train Fire News: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के पहियों के पास आग लगने की खबर सामने आई है. ये घटना सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर घटी.

Lokmanya Tilak Terminus-Gorakhpur Express: मुंबई (Mumbai) से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ब्रेक जाम के कारण पहियों के पास आग लग गई. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सभी यात्री सुरक्षित
पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर एस-आठ डिब्बे के ब्रेक जाम होने के कारण ठाकुर्ली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया.

ट्रेन के पहिए के पास क्यों लगी आग
ब्रेक जाम हो जाने के कारण अत्यधिक गर्मी के चलते आग लग जाती है. मुंबई में ठाकुर्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से लगभग 35 किमी दूर है. सूत्रों के अनुसार, पहियों से धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी.

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह बेहद मामूली आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर इसे तुरंत बुझा दिया गया. उन्होंने बताया कि 20 मिनट के भीतर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट विलंब से सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी.

यहां बता दें, लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट - 12542, LTT (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से GKP (गोरखपुर जंक्शन) के बीच प्रतिदिन चलती है. यह महत्वपूर्ण ट्रेन 1693 किमी की दूरी तय करती है. यह ट्रेन LTT से सुबह 11:10 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 05:00 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है. 12542 ट्रेन यात्रा के दौरान कुल 17 स्टेशनों पर रुकते हुए, 5 घंटे 50 मिनट में यह सफर पूरा करती है.

ये भी पढ़ें: मुंबई, पुणे, सतारा और कोल्हापुर समेत इन जिलों में होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget