एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के दौरे पर संजय राउत का तंज, बोले- 'महाराष्ट्र से प्यार है इसलिए नहीं आते बल्कि...'

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर शिवशेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने हमला बोला है. राउत ने कहा पीएम मोदी 13 महीने में 8-10 बार यहां आए मणिपुर क्यों नहीं जाते?

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (19 जनवरी) यानी आज महाराष्ट्र के सोलापुर दौरे (PM Narendra Modi) पर हैं. पीएम मोदी वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. इस बीच शिवशेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. संजय राउत ने कहा, 'पीएम मोदी को महाराष्ट्र से प्यार है इसलिए नहीं वह बार-बार आ रहे हैं, बल्कि आगामी चुनाव में महाराष्ट्र अहम भूमिका निभाएगा. इसलिए पीएम यहां लगातार दौरा कर रहे हैं.'

शिवशेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि 'पीएम मोदी बार-बार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, ऐसा इसलिए नहीं है कि उन्हें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से प्यार है. दरअसल उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटें सबसे ज्यादा हैं, उसके बाद महाराष्ट्र है. 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र अहम भूमिका निभाएगा. यहां की एकनाथ शिंदे सरकार विफल है और वह बीजेपी को वोट नहीं दिला सकते हैं. इसलिए पीएम मोदी 13 महीने में 8-10 बार यहां आए, वह मणिपुर क्यों नहीं जाते?'

PM लगभग 2,000 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 90,000 से अधिक घरों को भी हितग्राहियों को सौंपेंगे. प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में पीएम-स्वनिधि के 10,000 लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त भी जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें- Suraj Chavan Arrest: 'हम लोकतंत्र के काले दिनों से लड़ेंगे...' सूरज चव्हाण की गिरफ्तारी पर बोले आदित्य ठाकरे, जांच एजेंसियों पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget